Riyan Parag: आईपीएल और घरेलु सीरीजों में दमदार प्रदर्शन के चलते रियान पराग को जिंबाब्वे के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। भारत के घरेलु क्रिकेट में साल 2023 में रियान पराग ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन इससे पहले रियान पराग का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं था। जिसके चलते हुए वो काफी बार ट्रोल भी किए गए थे। लेकिन जब वो ट्रोल हुए तो उन्होंने अपने आप को पूरी तरह से बदलने की ठान ली।

Riyan Parag साल 2023 में जैसे ही रियान पराग ने खुद को पूरी तरह से बदल दिया तो उन्होंने सभी को अपने प्रदर्शन से चौंका दिया है। उन्होंने भारत की घरेलु सीरीज चाहे देवधर ट्रॉफी हो. दिलीप ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी या फिर रणजी ट्रॉफी हो इन टूर्नामेंटों में वो शीर्ष स्कोरर रहे है। उनको बल्लेबाजी के साथ – साथ गेंदबाजी में भी काफी सफलता मिली थी।
Riyan Parag इसके बाद हुए आईपीएल 2023 के सीजन में रियान पराग ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका ही दिया। इस साल 2024 के सीजन में उन्होंने लगातार काफी अच्छी परियां खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। अपने इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपनी टीम को प्ले ऑफ में भी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
Riyan Parag रियान पराग टीम के टॉप स्कोरर रहे :-=
Riyan Parag आईपीएल 2024 में रियान पराग का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। अपने इसी शानदार प्रदर्शन से उन्होंने सभी को काफी प्रभावित किया था। क्यूंकि इस टीम में जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन जैसे दमदार बल्लेबाजों के रहते हुए भी रियान पराग आरआर की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनवाने वाले बल्लेबाज बने थे।

Riyan Parag इस साल आईपीएल 2024 में वो पूरे टूर्नामेंट में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आते थे और काफी सफल भी रहे थे। उन्होंने इस साल खेले 16 मुकाबलों की 14 परियों में लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए थे। इस साल रियान पराग के बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले। इस साल उनके इसी प्रदर्शन के दम पर उनका भारतीय टीम में भी चयन पक्का माना जा रहा था।
Riyan Parag रियान पराग के नाम जुड़ेगी ये उपलब्धि :-
Riyan Parag इस बार घरेलु क्रिकेट और आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के दम पर उनका भारतीय टीम में चयन पक्का माना जा रहा था। और ऐसा हुआ भी उनका चयन भी हो गया है। अब उनका चयन जिंबाब्वे के खिलाफ 5 टी 20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में हो गया है। अब उनका भारतीय टीम के प्लेइंग XI में चुना जाना भी तय माना जा रहा है।
Riyan Parag इस बार रियान पराग जिंबाब्वे के खिलाफ इस टी 20 सीरीज को खेलने के लिए जैसे ही डेब्यू करेंगे तो उनके नाम एक खास उपलब्धि जुड़ जाएगी। तब रियान पराग असम राज्य से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। अब पिछले दो सालों में जिस तरह का उनका प्रदर्शन रहा है। इससे तो देखते हुए यही लग रहा है की वो एक लंबी रेस के घोड़ा है। अपने आने वाले समय में वो भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा के नाम दिया भावुक संदेश
1 Comment
Pingback: Jasprit Bumrah: टी 20 विश्व कप इतिहास में बुमराह के नाम जुड़ा एक अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने -