भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को अब देश का एक बड़ा नागरिक सम्मान मिलने जा रहा है।
भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम अब देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक से सम्मानित होने जा रहे हैं। Rohit Sharma और Harmanpreet Kaur को खेल के क्षेत्र में उनके शानदार योगदान के लिए पद्म श्री दिया जाएगा। यह सम्मान भारतीय क्रिकेट में उनके नेतृत्व, निरंतरता और यादगार उपलब्धियों की पहचान के तौर पर देखा जा रहा है।
रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर दोनों ने अलग अलग दौर और फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट की दिशा बदली है। एक ने पुरुष क्रिकेट में टीम को दक बड़े ICC खिताब दिलाए, तो दूसरी ने भारतीय महिला टीम को उसका पहला वर्ल्ड कप जिताया।
खेल के लिए Padma Awards 2026 की पूरी सूची 👇
पद्म भूषण (1)
विजय अमृतराज – टेनिसपद्मश्री (7)
Rohit Sharma & Harmanpreet Kaur – क्रिकेट
प्रवीण कुमार – पैरा एथलेटिक्स
सविता पुनिया – हॉकी
बलदेव सिंह – खेल
भगवानदास रायकवार – खेल
के पजानिवेल – खेल#PadmaAwards #Padmashri2026 pic.twitter.com/POZWRjnPXf
— Sports Digest Hindi (@SportsDigestHi) January 25, 2026
रोहित शर्मा का नेतृत्व और उपलब्धियों से भरा सफर
रोहित शर्मा को यह सम्मान ऐसे दौर के बाद मिला है, जब उन्होंने भारतीय पुरुष टीम को लगातार बड़ी सफलताएं दिलाईं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 का पुरुष T20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। इन दो ICC खिताबों ने रोहित को भारत के सबसे सफल कप्तानों में शामिल कर दिया।
T20 वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद रोहित ने T20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद उन्होंने 2025 में टेस्ट क्रिकेट से भी दूरी बना ली और अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह बदलाव उनके करियर के उस चरण को दिखाता है, जहां अनुभव और टीम की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई।
आंकड़ों की बात करें तो रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 20,109 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 50 शतक और 111 अर्धशतक दर्ज हैं। एक आक्रामक ओपनर से लेकर वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान तक का यह सफर रोहित के करियर को खास बनाता है।
हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक वर्ल्ड कप पल
हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री मिलना भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी एक बड़ा संदेश है। उनकी कप्तानी में भारत ने वह कर दिखाया, जिसका लंबे समय से इंतजार था। भारत ने पहली बार ICC महिला वर्ल्ड कप जीता और यह खिताब घरेलू सरजमीं पर आया।
बता दें कि, महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रंक से हराया था। डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए इस मैच में भारत ने 299 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवरों में 246 रन पर सिमट गई थी।
इस जीत में दीप्ति शर्मा का पांच विकेट लेना और शेफाली वर्मा का ऑलराउंड योगदान बेहद अहम रहा। इस खिताबी जीत ने हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल कर दिया।
खास क्लब में शामिल हुईं हरमनप्रीत
इस वर्ल्ड कप जीत के साथ हरमनप्रीत कौर भारत में घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप जीतने वाली दूसरी भारतीय कप्तान बन गईं थीं। उनसे पहले यह उपलब्धि MS Dhoni ने हासिल की थी, जब उन्होंने 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत को पुरुष वर्ल्ड कप जिताया था। यह तुलना अपने आप में बताती है कि हरमनप्रीत की यह उपलब्धि कितनी बड़ी है और इसका भारतीय क्रिकेट इतिहास में क्या महत्व है।
भारतीय क्रिकेट के लिए सम्मान का पल
रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलने वाला पद्म श्री सम्मान सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। यह उन लम्हों, फैसलों और नेतृत्व की पहचान है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट की कहानी बदली है। इन दोनों खिलाड़ियों का सम्मान यह भी दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट अब सिर्फ आंकड़ों से नहीं, बल्कि प्रभाव और विरासत से पहचाना जाता है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







