Thursday, February 19

Rules In Cricket : क्रिकेट का खेल पूरी दुनिया में बहुत ही लोकप्रिय खेल हैं, क्यूंकि इस खेल को सभी लोग पसंद करते है | भारत में बात करें तो क्रिकेट को बच्चो से लेकर बूढ़े तक सभी पसंद करते है। क्रिकेट का भारत में सभी लोग भरपूर आनंद लेते हैं | सभी खेलों में कुछ ना कुछ नियम जरूर होते है ठीक उसी तरह से क्रिकेट में भी कुछ नियम होते है जिसके अनुसार यह खेल खेला जाता है।

इन्हीं नियमों के अनुसार खेल आगे बढ़ता हैं, इसी तरह से क्रिकेट में भी कुछ नियम है, आज हम उसी के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से आपके सामने रखने जा रहे है | इस खेल में कुल 12 प्रकार से खिलाड़ी आउट दिए जाते हैं, जिनमें से मुख्य 10 ही तरीके है आउट होने के जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है…………..

1. हिट विकेट ( Hit Wicket ) :- यदि कोई खिलाड़ी गेंद खेलते समय स्टंप या गुल्ली में शरीर या बल्ले से स्पर्श ( छू) जाने पर खिलाड़ी को आउट दे दिया जाता है

2. रन आउट (Run Out) :- गेंद को खेलते समय जब बल्लेबाज गेंद को मारता है और रन भागने के लिए दौड़ता है और रन पूरा होने से पहले ही यदि सामने वाली टीम का खिलाड़ी गेदं को स्टंप में मार देता है तो बल्लेबाज रन आउट ( Out ) हो जाता है |

3. कैच आउट ( caught out ) :- यदि कोई बल्लेबाज गेंद को खेलते समय गेंद को हवा में खेल देता है और खेल के निर्धारित नियम के अनुसार बल्लेबाज गेंद को बॉउंड्री ( सीमा पार ) नहीं कर पाता और सामने वाले टीम के किसी खिलाड़ी ने गेंद को जमीन में गिरने से पहले ही पकड़ लिया तो खिलाड़ी को कैच आउट दे दिया जाता हैं|

4. स्टंप आउट ( Stump Out ) :- बल्लेबाज गेंद को खेलते समय जब क्रीज़ के बाहर रहता है और सामने वाले टीम के विकेटकीपर ने गेंद को स्टम्प में मार दिया तो बल्लेबाज आउट हो जाता हैं |

5.बोल्ड आउट ( Bold Out ) :- गेंदबाज की ओर से फेंकी गई गेंद जब सीधा जाकर स्टम्प में लगती है तो बल्लेबाज को आउट दे दिया जाता है|

6.Lbw (Leg Before Wicket) :- गेंदबाज द्वारा फेंकी गई गेंद बल्लेबाज के बल्ले में लगने से पहले शरीर के हिस्से में लगती है यदि बल्लेबाज उस समय वहां पर खड़ा न होता तो गेंद सीधा जाकर स्टम्प में लगती ऐसी कंडीशन में बल्लेबाज को इस नियम के अनुशार आउट दे दिया जाता हैं

7. रिटायर्ड हार्ट (Retired hart ) :- यदि बल्लेबाज चल रहे खेल में किसी भी प्रकार से बिना बताए अंपायर या विपक्षी टीम के खिलाड़ी को ग्राउंड छोड़कर चला जाता है या तो बल्लेबाज के टीम के कप्तान की कहने पर भी खिलाड़ी इस तरीके से आउट हो जाता हैं |

8. खेल को बाधित करना :- अगर कोई खिलाड़ी गेंद को बल्ले से मारने की बजाय हाथ से पकड़ लेता है या फिर सामने वाली टीम के खिलाड़ी द्वारा क्षेत्ररक्षण करने में किसी भी प्रकार से बाधित करता है तो भी उस खिलाडी को नियम के अनुशार आउट करार दिया जाता हैं |

9. मकड़ींग आउट (Mockding Out):- यदि कोई भी खिलाड़ी गेंदबाज के गेंद फेकने से पहले वाइड लाइन के बहार रहता है और गेंदबाज गेंद को स्टम्प में मार देता है तो बल्लेबाज को आउट दे दिया जाता है |

10. टाइम आउट(Time Out):- यदि कोई खिलाड़ी क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में मिलाने वाले समय के अतिरिक्त समय तक मैदान से बाहर रहता है तो उसे टाइम आउट के तहत आउट दे दिया जाता हैं |

ये भी पढ़ें: WWE: WrestleMania में रोमन रेंस को कोडी रोड्स से मिली हार के बाद इस दिग्गज की प्रतिक्रिया आई सामने

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version