Monday, March 16

Dewald Brewis Smashed 41-Ball Century vs Australia in Darwin T20I: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डार्विन में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में बेबी AB के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा है। उनके शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218/7 का टोटल खड़ा किया।

इस मुकाबले के बारे में अधिक बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने पॉवरप्ले में अच्छी शुरुआत की, लेकिन तीन ओवरों के बाद उन्हें कुछ बड़े झटके लगे।

कप्तान ऐडन मार्कराम ने 13 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए, जबकि रियान रिकेल्टन ने 10 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा, लुआन-द्रे प्रिटोरियस कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सके और 10 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर आउट हो गए।

ब्रेविस ने तोड़ा फाफ डु प्लेसी का रिकॉर्ड

इस मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने इस मैच में 56 गेंदों पर 12 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 125* रन बनाए, जो अब इस फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी है।

ब्रेविस ने इस मामले में पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहांसबर्ग में 56 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 119 रनों की पारी खेली थी।

तीन विकेट गिर जाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे 22 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने इस मुकाबले में तूफानी पारी खेली और अकेले दम पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 218/7 के पार पहुँचाया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स (22 गेंदों पर 31 रन) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 126 रनों की शानदार साझेदारी की।

ड्वार्शुइस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की उड़ी धज्जियाँ

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई, लेकिन बेन ड्वार्शुइस ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में मात्र 24 रन खर्च किए और 2 विकेट अपने नाम किए, जिसमें 14 डॉट गेंदें शामिल रहीं। उनके अलावा, अन्य गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए।

ग्लेन मैक्सवेल ने 4 ओवरों में 44 रन खर्च करते हुए 2 विकेट लिए, जबकि एडम जम्पा ने 4 ओवरों में 46 और जोश हैजलवुड ने 4 ओवरों में 56 रन खर्च करते हुए 1-1 विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज शॉन एबॉट ने भी 4 ओवरों में 44 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

जोश हेजलवुड ने फेंका अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे महंगा स्पेल

हेजलवुड ने इस मुकाबले में 4 ओवरों में 56 रन खर्च करते हुए एक विकेट हासिल किया, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे महंगा स्पेल साबित हुआ। इससे पहले उनका सबसे महंगा स्पेल 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही जोहान्सबर्ग में था। उस मैच में उन्होंने 4 ओवरों में 50 रन खर्च किया था और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version