Sunday, February 8

Google News Sports Digest Hindi

SA VS IND: भारतीय क्रिकेट टीम को अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (SA VS IND) के खिलाफ 8 नवंबर से 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इन चार मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम (SA VS IND) की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करने वाले है। वहीं इन 4 मैचों की टी20 सीरीज में भारत की तरफ से कुछ युवा खिलाड़ी भी इस बार अपना डेब्यू करने वाले है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (SA VS IND) की कप्तानी एडेन मार्करम ही करते हुए दिखाई देंगे।

SA VS IND टी 20 में भारत का पलड़ा रहा है भारी :-

इन दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2006 में खेला गया था। इसके अलावा अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 27 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 11 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका (SA VS IND) को जीत मिली है जबकि 15 मुकाबलों को भारतीय टीम ने जीता है।

South Africa and India match
image source vis getty images

वहीं इसी बीच एक मुकाबला इन दोनों के बीच बेनतीजा भी रहा है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की धरती पर इन दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए है। इन मुकाबलों में खेलते हुए भारतीय टीम को 3 में जीत मिली है जबकि 6 में उनको हार का असामना करना पड़ा है।

दक्षिण अफ्रीका में भारत ने जीती हैं 3 टी-20 सीरीज :-

भारत और साउथ अफ्रीका (SA VS IND) की टीमों के बीच अभी तक कुल 9 टी-20 सीरीज खेली गई है। इन खेली गई 9 टी-20 सीरीज में से भारतीय टीम ने 4 में जीत हासिल की है। जबकि 2 सीरीज में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

South Africa and India match
image source vis getty images

इसके अलावा तीन टी-20 सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई है। इसके अलावा भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका की धरती पर खेलते हुए 3 टी-20 सीरीज जीती है। जबकि एक टी-20 सीरीज में ही उनको हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इन दोनों के बीच एक सीरीज ड्रा पर भी छूटी है।

दक्षिण अफ्रीका के किन खिलाड़ियों का रहा है शानदार प्रदर्शन :-

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका (SA VS IND) के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर के बल्ले से आए है। इस दौरान उन्होंने 21 मैचों में 41.09 की औसत और 156.94 की स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए हैं।

David Miller
image source vis getty images

इसके अलावा अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने भी 11 मैचों में 43.87 की औसत और 138.73 की स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए। अब गेंदबाजी की बात करें तो इस मामले में केशव महाराज ने 23.25 की औसत से 12 विकेट लिए हैं। जबकि तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने 15.50 की औसत से 5 मैचों में 10 विकेट लिए हैं।

भारत के इन खिलाड़ियों का रहा है शानदार प्रदर्शन :-

दक्षिण अफ्रीका (SA VS IND) के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलते हुए रोहित शर्मा ने 18 मैचों में 26.81 की औसत और 130.00 की स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक भी आए है। वहीं किंग कोहली ने भी इसी बीच 39.40 की औसत से 394 रन बनाए हैं।

rohit sharma
image source vis getty images

जबकि भारतीय टी20 फॉर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 7 पारियों में 57.66 की औसत से 346 रन बनाए हैं। अगर भारत की तरफ से गेंदबाजी की बात करें तो इस मामले में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 18.50 की औसत से 14 विकेट लिए है। जबकि एक और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 18.30 की औसत से 10 विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version