Top 10 Most Expensive Players Of SA20 2026 Auction: दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 हर साल नई ऊँचाइयों को छू रही है। SA20 2026 का ऑक्शन जोहान्सबर्ग में हुआ और इसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस ऑक्शन के लिए कुल 541 खिलाड़ी लिस्टेड थे, जिसमें 300 दक्षिण अफ्रीकी और 241 विदेशी क्रिकेटर शामिल थे।
ऑक्शन में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सबसे बड़े पर्स लिमिट के साथ हिस्सा लिया था, जो 1.86 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 16.4 करोड़) था। इस बार कई बड़े नामों ने करोड़ों की कीमत पर टीमों को आकर्षित किया।
ऑक्शन में कई दिग्गज जैसे जेम्स एंडरसन और टेंबा बावुमा अनसोल्ड रहे, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड डील हासिल की। आइए जानते हैं SA20 2026 ऑक्शन में बिके टॉप 10 महंगे खिलाड़ियों के बारे में।
ये हैं SA20 2026 ऑक्शन में बिके टॉप 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
10. क्विंटन डी कॉक (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) – 1.2 करोड़ रुपये
क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले तीन सीजन डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेला था। SA20 2026 में वह दो बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप द्वारा 1.2 करोड़ रूपये में खरीदा गया। डी कॉक की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों टीम के लिए अहम योगदान देंगी।
9. एनरिक नॉर्किया (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) – 2.5 करोड़ रुपये
तेज़ गेंदबाज एनरिक नॉर्किया पिछले दो सीजन चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उनके फिटनेस में लौटने के बाद, उन्होंने SA20 2026 ऑक्शन में फिर से अपनी वैल्यू साबित की। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने उन्हें 2.5 करोड़ रूपये में खरीदा। नॉर्किया की तेज़ गति और अनुभव टीम की गेंदबाजी को और मजबूत बनाएगा।
8. ऑटनियल बार्टमैन (पार्ल रॉयल्स) – 2.57 करोड़ रुपये
ऑटनियल बार्टमैन पिछले दो साल सनराइजर्स ईस्टर्न केप की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं। वह लीग इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। क्योंकि तेज़ गेंदबाजों की कमी हर टीम को महसूस होती है, इसीलिए इस बार पार्ल रॉयल्स ने उन्हें 2.57 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया। बार्टमैन की गेंदबाजी और मैच कंट्रोल करने की क्षमता इस टीम को नयी ताकत देंगे।
7. रासी वैन डर डुसेन (MI केप टाउन) – 2.6 करोड़ रुपये
रासी वैन डर डुसेन अनुभवी और शांत बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले सीजन MI केप टाउन के लिए खेलते हुए 393 रन बनाए थे। हालाँकि, ऑक्शन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज किया था, लेकिन रासी को फिर से 2.6 करोड़ रूपये में खरीद लिया। उनकी स्थिरता और मैच विजेता क्षमता टीम के लिए अहम साबित होगी।
6. मैथ्यू ब्रीट्जके (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) – 3 करोड़ रुपये
युवा बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में शानदार शुरुआत की और पहले पांच मैचों में लगातार 50+ स्कोर किए। उन्होंने लीग इतिहास में डरबन सुपर जायंट्स के लिए 28 मैचों में 658 रन बनाए हैं। इस प्रदर्शन के चलते उन्हें सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 3 करोड़ रूपये में खरीदा। उनकी तेज़ बल्लेबाजी टीम के लिए मैच तय कर सकती है।
5. नांद्रे बर्गर (जोबर्ग सुपर किंग्स) – 3.2 करोड़ रुपये
लेफ्ट-आर्म पेसर नांद्रे बुर्गर SA20 में पहले दो सीजन जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेले थे। इस दौरान उन्होंने 16 मैचों में 13 विकेट लिए थे। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन के बाद, JSK ने उन्हें 3.2 करोड़ रूपये में दोबारा खरीदा। उनकी गेंदबाजी टीम की गति और रणनीति के लिए अहम होगी।
4. जेराल्ड कोट्जिया (डरबन सुपर जायंट्स) – 3.73 करोड़ रुपये
जेराल्ड कोट्जिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है। SA20 के पिछले दो सीजन वह जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेले थे और 10 मैचों में 19 विकेट लिए थे। हालाँकि, इस बार डरबन सुपर जायंट्स ने उन्हें 3.73 करोड़ रूपये में खरीदा है। उनकी तेज़ गेंदबाजी टीम के लिए एक बड़ी ताकत साबित होगी।
3. वियान मुल्डर (जोबर्ग सुपर किंग्स) – 4.5 करोड़ रुपये
ऑलराउंडर वियान मल्डर ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में नाबाद 367 रन बनाए थे। उनकी ऑलराउंड क्षमता टीम के लिए बेमिसाल है। SA20 2026 में उन्हें जोबर्ग सुपर किंग्स ने 4.5 करोड़ रूपये में खरीदा। उनके प्रदर्शन से टीम को हर विभाग में मजबूती मिलेगी।
2. एडेन मार्कराम (डरबन सुपर जायंट्स) – 7 करोड़ रुपये
दक्षिण अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्कराम ने पिछले तीन सीजन सनराइजर्स ईस्टर्न केप की कप्तानी की थी और तीनों बार फाइनल में पहुंचकर दो खिताब भी जीते। इस बार उनकी टीम बदली और डरबन सुपर जायंट्स ने उन्हें 7 करोड़ रूपये में खरीदा है। मार्कराम की कप्तानी और अनुभव टीम के लिए काफी निर्णायक साबित होंगे। मार्कराम आईपीएल में भी लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जो SA20 में डरबन टीम की मालिक है।
1. डेवाल्ड ब्रेविस (प्रिटोरिया कैपिटल्स) – 8.3 करोड़ रुपये
ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली युवा स्टार और बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस पर लगी। उन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 8.3 करोड़ रूपये की रिकॉर्ड कीमत में खरीदा। यह SA20 इतिहास में किसी भी खिलाड़ी की सबसे बड़ी कीमत भी है। ब्रेविस ने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी बल्लेबाजी और आक्रामक खेल टीम के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. SA20 2026 ऑक्शन में कुल कितने खिलाड़ी ऑक्शन के लिए उतरे थे?
इस बार कुल 541 खिलाड़ी ऑक्शन के लिए लिस्टेड थे, जिसमें 300 दक्षिण अफ्रीकी और 241 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे।
2. SA20 2026 की सबसे महंगी खरीद कौन थी?
डेवाल्ड ब्रेविस सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 8.3 करोड़ रूपये में खरीदा।
3. एडेन मार्कराम SA20 में किस टीम के कप्तान हैं?
एडेन मार्कराम को डरबन सुपर जायंट्स ने 7 करोड़ रूपये में खरीदा और उन्हें कप्तान बनाया।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

