Saturday, February 14

SA20: साउथ अफ्रीका की SA20 लीग का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुँच चुका है। रविवार को MI केपटाउन और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेला गया जिस मुकाबले मे केपटाउन की टीम ने 95 रनों की बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले मे अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने मात्र 43 गेंदों मे ताबड़तोड़ 74 रन जड़ दिए जिसकी मदद से केपटाउन की टीम ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के सामने 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

SA20: MI केपटाउन के गेंदबाजों के आगे नतमस्तक हुए प्रिटोरिया के बल्लेबाज 

SA20: MI Cape Town beats Pretoria Capitals by 95 runs
SA20: MI Cape Town beats Pretoria Capitals by 95 runs/Getty images

201 रनों के जबाब मे उतरी कैपिटल्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उनका पहला विकेट पारी की पहली गेंद पर ही आ गई और 23 रनों के स्कोर तक लगभग आधी टीम पवेलियन वापस लौट चुकी थी। यहाँ से ऐसा लग रहा था कि प्रिटोरियस की टीम 100 रनों के आँकड़े को भी नहीं छू पाएगी। MI की टीम के गेंदबाजों के कहर के सामने कैपिटल्स टीम का कोई भी बल्लेबाज उनके गेंदबाजी आक्रमण के सामने बहुत देर तक टिक नहीं पाए और पूरी टीम मात्र 106 रनों पर सिमट गई। 

SA20: MI केपटाउन की शानदार बल्लेबाजी 

SA20: MI Cape Town beats Pretoria Capitals by 95 runs
Sedikullah Atal – SA20/Getty Images

इस मुकाबले में MI केपटाउन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए कॉनेर एस्टरहुईजन और सेदिकुल्लाह अटल ने ताबड़तोड़ अंदाज मे बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 74 गेंदों मे 133 रनों की साझेदारी कर डाली। इस पारी के दौरान अटल ने 46 गेंदों मे 160 की स्ट्राइक रेट से 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिसमे उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं उनके साथि खिलाड़ी कॉनेर ने भी 43 गेंदों मे 69 रनों की अहम पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर MI केपटाउन की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के सामने 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने मे सफल हों पाई।  

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version