SA20 2025-26 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के शाई होप ने डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ 118* रनों की बड़ी पारी खेली।
SA20 लीग ने बहुत ही कम समय में टी20 क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। इस टूर्नामेंट में तेज रन गति, आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े शॉट्स देखने को मिलते हैं, जिसके कारण हर सीजन कई यादगार पारियां सामने आती हैं। बल्लेबाज यहां सिर्फ रन नहीं बनाते, बल्कि अपने प्रदर्शन से मैच की दिशा और दर्शकों की उम्मीदें दोनों बदल देते हैं।
SA20 के इतिहास में अब तक कई ऐसी पारियां खेली गई हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड बुक में खास जगह बनाई है। इस आर्टिकल में SA20 इतिहास में टॉप 5 सबसे बड़ी पारियों की जानकारी दी जा रही है।
ये हैं SA20 इतिहास में सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
1. शाई होप (Shai Hope) – 118* vs डरबन में सुपर जायंट्स, 2026
शाई होप ने SA20 2025-26 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से डरबन में सुपर जायंट्स के खिलाफ SA20 इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 69 गेंदों पर 171.01 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 118 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत कैपिटल्स ने 201 रन बनाए और जीत भी हासिल की।
2. काइल वेरेने (Kyle Verreynne) – 116 vs MI केपटाउन, 2024
काइल वेरेने ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए सेंट्यूरियन में MI केप टाउन के खिलाफ 2024 में एक विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 101 मिनट तक क्रीज पर रहते हुए सिर्फ 52 गेंदों में 223.07 की शानदार स्ट्राइक रेट से नाबाद 116* रन बनाए। इस पारी में 7 चौके और 9 छक्के देखने को मिले थे। हालाँकि, इस मैच में उनकी टीम को 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
3. फाफ डु प्लेसी (Faf du Plessis) – 113 नाबाद vs डरबन सुपर जायंट्स, 2023
2022-23 के सीजन में जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने जोहान्सबर्ग में डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 113 रन बनाए थे। उन्होंने इस पारी के दौरान 58 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उस मुकाबले में जोहान्सबर्ग ने 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की थी।
4. रायन रिकेल्टन (Ryan Rickelton) – 113 रन vs डरबन सुपर जायंट्स, 2025
SA20 2025-26 में MI केप टाउन के रायन रिकेल्टन ने केप टाउन में डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ 63 गेंदों पर 113 रन की यादगार पारी खेली थी। उन्होंने 179.36 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 5 चौके और 11 लंबे छक्के भी लगाए। हालाँकि, 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी टीम इस मैच में जीत नहीं हासिल कर सकी थी।
5. जॉर्डन हरमन (Jordan Hermann) – 106* vs MI केप टाउन, 2024
2024 के सीजन में जॉर्डन हरमन ने सनराइजर्स इस्टर्न केप की ओर से खेलते हुए MI केप टाउन के खिलाफ केप टाउन में नाबाद 106 रन बनाए थे। उन्होंने 94 मिनट तक क्रीज पर टिककर 62 गेंदों का सामना किया। इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इस मुकाबले में उनकी इस धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत उनकी टीम ने 202/2 का स्कोर खड़ा किया था और 4 रनों के करीबी अंतर से जीत हासिल की थी।
SA20 लीग में इन टॉप 5 पारियों ने यह साबित किया है कि यह टूर्नामेंट बल्लेबाजों के लिए कितना खास है। हर पारी ने अलग परिस्थिति में मैच का रुख बदला है। आने वाले सीजन में इन रिकॉर्ड्स को चुनौती देने वाले नए नाम सामने आ सकते हैं, जो SA20 इतिहास को और रोमांचक बनाएंगे।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

