26 दिसंबर से शुरू होने वाली साउथ अफ्रीका की प्रतिष्ठित टी20 लीग का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। पिछले कुछ सालों में यह लीग काफ़ी पॉपुलर हुई है, क्योंकि इसमें भारतीय फ्रैंचाइज़ी ने टीमें ले रखी हैं। जिसके चलते भारतीय दर्शक भी इस लीग में काफ़ी दिलचस्पी लेते हैं।
आईपीएल के बाद SA20 दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर लीग है। इसमें कम्पटीशन भी काफ़ी अच्छा देखने को मिलता है। इस लीग में दुनियाभर के स्टार प्लेयर खेलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप SA20 के फाइनल मुकाबले को भारत में फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं।
SA20 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

SA20 की शुरुआत 26 दिसंबर को हुई थी और इसका फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइज़र्स ईस्टर्न केप के बीच खेला जाएगा।
SA20 का फाइनल मुकाबला कहाँ खेला जाएगा?
SA20 का फाइनल मुकाबला सनराइज़र्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे और मुकाबला 7 बजे शुरू होगा।
SA20 के मैच का फॉर्मेट?
SA20 टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है। यह साउथ अफ्रीका का प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट है। पिछली बार एमआई केपटाउन ने इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। लेकिन इस बार प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइज़र्स ईस्टर्न केप फाइनल में आमने-सामने होंगी।
भारत में SA20 के फाइनल का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
SA20 के फाइनल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविज़न पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
SA20 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
SA20 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
SA20 का फाइनल मैच फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइज़र्स ईस्टर्न केप के बीच SA20 के फाइनल मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

