पकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने 2025 में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वर्ष 2025 उतार चढ़ाव भरा रहा और टीम ने कई टूर्नामेंट्स और सीरीजों में भाग लेने के बावजूद मन मुताबिक सफलता हासिल नहीं की। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई, जबकि यूएई में हुए ट्राई सीरीज में प्रदर्शन बेहतर रहा और इसके बाद एशिया कप के फाइनल तक पहुंचने में भी कामयाबी मिली। इसी बीच टीम एक और टी20 ट्राई सीरीज खेल रही है और सलमान अली आगा की कप्तानी में लगातार जीत दर्ज करते हुए अजेय बनी हुई है।
यह स्थिति इसलिए भी रोचक है, क्योंकि सलमान अली आगा टेस्ट और वनडे में तो काफी प्रभावशाली रहे हैं, लेकिन टी20 अन्तर्राष्ट्रीय प्रारूप में उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। इसके बावजूद उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसने एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ जैसे भारतीय दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
धोनी और द्रविड़ का रिकॉर्ड टूटा
सलमान अली आगा ने साल 2025 में अब तक कुल 54 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले यह उपलब्धि राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी के नाम थी, जिन्होंने क्रमशः 1999 और 2007 में 53 मैच खेले थे।
सलमान ने इस साल पाकिस्तान के लिए अब तक 5 टेस्ट, 17 वनडे और 32 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और अभी भी उनके कुछ मैच बचे हुए हैं।
सलमान अली आगा का साल 2025 में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन
2025 में सलमान अली आगा का प्रदर्शन मिला-जुला रहा और बल्लेबाजी के साथ कप्तानी का असर भी उनके खेल पर दिखाई दिया। टी20 अन्तर्राष्ट्रीय प्रारूप में उनकी स्ट्राइक रेट केवल 113 रही और कप्तानी की जिम्मेदारी उनके आक्रामक खेल को प्रभावित करती दिखाई दी।
इसके उलट वनडे और टेस्ट में उनका प्रदर्शन काफी मजबूत रहा और उन्होंने 17 वनडे में 667 रन बनाए, जबकि 5 टेस्ट मैचों में उनके बल्ले से 277 रन निकले। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि लंबी पारी और स्थिर परिस्थितियों में उनका खेल अधिक परिपक्व होकर सामने आता है और वह टीम के लिए उपयोगी साबित होते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

