Sunday, February 8

Google News Sports Digest Hindi

Sanath Jayasuriya: जब से श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) को टीम का हेड कोच बनाया है। तब से उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम की काया ही पलट के रख दी है। वहीं इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को 2 महीने पहले तक काफी कमजोर माना जा रहा था। क्यूंकि श्रीलंका की टीम वनडे विश्व कप 2023 और टी 20 विश्व कप 2024 के लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

Sanath Jayasuriya
image source vis getty images

वहीं इसके अलावा साल 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी है। क्यूंकि अभी लगातार कई साल से श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन भी हर फॉर्मेट में काफी खराब रहा था। लेकिन अब जब से सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) को टीम का हेड कोच बनाया गया है तभी से ही टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन भी किया है। तभी तो अब श्रीलंका की टीम वनडे, टी 20 और टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सभी बड़ी टीमों को भी यह टीम हरा रही है।

Sanath Jayasuriya ने बदली श्रीलंका टीम की तकदीर :-

इसी साल ही भारत के खिलाफ होने वाली टी 20 और वनडे सीरीज से पहले ही जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) को टीम का अंतरिम कोच बनाया गया था। वहीं उनके खिलाफ टी20 सीरीज में तो भारतीय टीम जीत गई थी। लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद भी श्रीलंका ने भारतीय टीम को वनडे सीरीज में हरा दिया था।

Sanath Jayasuriya
image source vis getty images

क्यूंकि भारत पर वनडे में श्रीलंका को 27 साल बाद जीत मिली थी। वहीं इसके अलावा 3 टेस्ट की सीरीज में श्रीलंका ने इंग्लैंड को उसी की धरती पर आखिरी टेस्ट में हराया था। इसके अलावा इंग्लैंड की धरती पर श्रीलंका की टीम को 10 साल बाद टेस्ट मैच में जीत मिली थी।

श्रीलंका की टीम ने न्यूजीलैंड को हराया :-

अपनी धरती पर खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने न्यूजीलैंड को 2 टेस्ट की सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं न्यूजीलैंड की टीम पर श्रीलंका की टीम को 15 साल बाद टेस्ट में जीत मिली थी।

Sanath Jayasuriya
image source vis getty images

इसके बाद फिर श्रीलंका की टीम ने वेस्टइंडीज को टी 20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ टी 20 सीरीज में श्रीलंका की टीम की यह पहली जीत भी है। अब श्रीलंका की टीम की जीत ही इस बात का प्रमाण भी है कि उनकी क्रिकेट टीम काफी बदल रही है।

Sanath Jayasuriya का करियर :-

साल 1996 में श्रीलंका की क्रिकेट टीम को विश्व कप जीताने में इस दिग्गज खिलाड़ी का काफी बड़ा योगदान रहा था। इस धाकड़ बल्लेबाज ने 110 टेस्ट में 14 शतक लगाते हुए 6973 रन बनाए है। इसी दौरान उन्होंने इस फॉर्मेट में 98 विकेट भी लिए है।

Sanath Jayasuriya
image source vis getty images

इसके अलावा जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने 445 वनडे में 28 शतक लगाते हुए 13430 रन भी बनाए है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में उन्होंने 323 विकेट भी लिए है। इसके अलावा इस दिग्गज खिलाड़ी ने 31 टी20 मुकाबलों में 629 रन बनाए है और 19 विकेट भी लिए है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version