Saturday, June 20

महिला टी20 वर्ल्ड कप को अक्सर बल्लेबाजों का टूर्नामेंट माना जाता है, लेकिन जैसे ही पिच और परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं, कई बार बल्लेबाजी यूनिट पूरी तरह बिखर जाती है। इस बड़े मंच पर खिलाड़ियों को स्पोर्टिंग विकेट और भारी दबाव दोनों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते कई बल्लेबाज गलतियां कर बैठते हैं साथ ही टीम को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। इस टूर्मेंनामेंट में बहुत बार ऐसा देखने को मिला है कि टॉप की टीमें बेहद कम स्कोर पर ऑलआउट हो जाती हैं। इस कड़ी में हम आपको महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के टॉप 5 सबसे कम स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के टॉप 5 लोएस्ट स्कोर

5. पाकिस्तान – 65/9 बनाम न्यूजीलैंड, टॉनटन 2010

साल 2010 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान  की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। बस्सेटेरे में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 65/9 ही बना पाई।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने इस टारगेट को 8.2 ओवर में ही हांसिल कर लिया था।

4. पाकिस्तान – 60 बनाम इंग्लैंड, टॉनटन 2009

2009 महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में सिर्फ 60 रन पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड का स्कोर 123 था, लेकिन पाकिस्तान की कमजोर बल्लेबाजी के कारण मैच एकतरफा हो गया। इस मैच पाकिस्तान महिला टीम केवल 16.5 ओवर  में  ऑलआउट हो गयी थी।

हिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के टॉप 5 सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम के लिस्ट में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम ने चौथे नंबर पर है।

2023 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लीग मैच में श्रीलंका का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। पार्ल में न्यूजीलैंड के 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम केवल 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस पारी श्रीलंकन महिला टीम की 15.5 ओवर में ऑलआउट हो गई।

3. बांग्लादेश – 58/9 बनाम इंग्लैंड, 2014

साल 2014 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ बांग्लादेश  की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। सिलहट में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद बल्लेबाज दबाव से बना रहा। इस मैच में बांग्लादेश महिला टीम 20 ओवर में मात्र 58 रन ही बना पाई थी।

2. पाकिस्तान – 56 बनाम न्यूजीलैंड, 2024

2022 महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को सेमीफाइनल की उम्मीदें बनाए रखने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ 111 रनों का लक्ष्य बेहद तेजी से हासिल करना था। इसी सोच के साथ टीम ने आलिया रियाज को मुनीबा अली के साथ ओपनिंग के लिए मैदान पर आई लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो  पाई। पाकिस्तान के बल्लेबाज लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे और पूरी टीम दबाव में आ गई। मुनीबा अली (15) और फातिमा सना (21) ही दोहरे अंक तक पहुंचने वाली बल्लेबाज रहीं, जबकि चार खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इस मैच में पाकिस्तान की पारी महज 11.4 ओवर में 56 रन पर ही सिमट गयी थी ।

1. बांग्लादेश – 46 बनाम वेस्ट इंडीज, 2018

महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड अब भी बांग्लादेश टीम के नाम है।  2018 में प्रोविडेंस में खेले गए मुकाबले में 107 रनों के लक्ष्य को चेज करने के दौरान बांग्लादेश की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम मात्र 46 रन पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक तक भी स्कोर नहीं कर सका। फरगाना हक ने इस पारी में सबसे ज्यादा 8 रन बनाए, यह पारी केवल 14.4 ओवर में ही ख़त्म हो गयी थी। वेस्ट इंडीज की ओर से डिएंड्रा डॉटिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version