Sanju Samson T20I Career Analysis: भारत के स्टाइलिश विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का अन्तर्राष्ट्रीय करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पहले एमएस धोनी और फिर ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों की वजह से वह विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सीमित मौके मिलने के बावजूद वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से लगातार भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिलने वह वह वैसा कारनामा नहीं कर सके, जो उन्हें पंत और केएल राहुल जैसे विकेटकीपर बल्लेबाजों से बड़ा दावेदार बना सके।
हालांकि, लगातार संघर्ष के बाद उन्हें टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मौके मिलने शुरू हुए, जहां वह कुछ मैचों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे, लेकिन अधिकतर पारियों में वह जल्दी ही विकेट गँवा बैठे। यहाँ हम संजू सैमसन के टी20 अन्तर्राष्ट्रीय करियर पर एक नजर डालने जा रहे हैं, जिसके तहत उनके आंकड़ों और प्रदर्शन की पूरी जानकारी भी दी गई है।
टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट संजू सैमसन की यात्रा पर एक नजर – Sanju Samson T20I Career Journey

संजू सैमसन ने 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना टी20 अन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। उस मुकाबले में उन्होंने 24 गेंदों पर 19 रन बनाए थे। इसके बाद सैमसन को लगभग साढ़े चार सालों बाद जनवरी 2020 श्रीलंका के खिलाफ पुणे में अपना दूसरा टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला।
सैमसन ने 2020 में 6 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले, जिसमें वह 10.66 की औसत और 139.13 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 64 रन ही बना सके। 2021 में उन्हें तीन मुकाबले खेलने को मिले, जिसमें वह 11.33 की औसत और 94.44 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 34 रन बना सके।
2022 में उन्होंने 5 मुकाबले खेले और 44.75 की औसत और 158.40 की स्ट्राइक रेट से 179 रनों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। 2023 में एक बार फिर उनका बल्ला शांत रहा और वह आठ मैचों में 15.60 की औसत और 127.86 की स्ट्राइक रेट से मात्र 78 रन बनाए।
2024 का साल संजू सैमसन के करियर के लिए एक अच्छा साल साबित हुआ। आईपीएल 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में जगह दी, लेकिन वह एक भी मैच नहीं खेल सके। हालांकि, गौतम गंभीर के भारतीय टीम के हेड कोच बनने के बाद सैमसन को बांग्लादेश टी20 सीरीज के बाद से भारतीय टी20 टीम में सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में नियमित रूप से जगह मिलने लगा।

सैमसन इन मौकों को भुनाने में कुछ हद तक कामयाब भी रहे। बांग्लादेश के खिलाफ शुरूआती दो मुकाबलों में थोड़ी बहुत झलकियाँ दिखाने के बाद उन्होंने तीसरे टी20 मैच में शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाते ही पहले मैच में उनके बल्ले से उनका दूसरा टी20 अन्तर्राष्ट्रीय निकला। इस तरह से वह लगातार दो टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में शतक जड़ने के मामले में भारत के पहले और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए।
फिर वह अगले दो टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबलों में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, लेकिन उस सीरीज के चौथे मुकाबले में एक बार फिर उनके बल्ले से 109* रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके बाद वह रोहित शर्मा (5), सूर्यकुमार यादव (4) के बाद भारत के लिए तीन टी20 अन्तर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले मात्र तीसरे बल्लेबाज बन गए। सैमसन ने 2024 में 13 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में 43.60 की औसत और 180.16 की स्ट्राइक रेट से 436 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल रहे।
दक्षिण अफ्रीका दौरा समाप्त होने के बाद, जनवरी-फरवरी 2025 में सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में फ्लॉप साबित हुए। भारत ने इस सीरीज में जीत हासिल कर ली, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज के बल्ले से सिर्फ क्रमशः 26, 5, 3, 1 और 16 रनों की पारियाँ ही निकल सकीं। 2025 में संजू सैमसन अब तक 5 मैचों में 10.25 की औसत और 118.60 की खराब स्ट्राइक रेट से सिर्फ 51 रन ही बना सके हैं।
संजू सैमसन का टी20 अन्तर्राष्ट्रीय टी20 करियर – Sanju Samson T20I Career

सैमसन ने 19 जुलाई 2015 को अपने डेब्यू से लेकर 31 जनवरी तक 42 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसकी 38 पारियों में उन्होंने 25.32 की औसत और 152.38 की स्ट्राइक रेट से 861 रन बनाए हैं। वह 6 बार शून्य पर भी आउट हो चुके हैं। सैमसन ने टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 111 रनों की करियर बेस्ट पारी के साथ 3 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा, वह अब तक 70 चौके और 47 छक्के लगा चुके हैं।
टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में संजू सैमसन के आँकड़े – Sanju Samson T20I Career Stats
- अवधि (Span): 2015-2025
- मैच (Matches): 42
- पारियाँ (Innings): 38
- रन (Runs): 861
- गेंदें खेली (Balls Faced): 565
- स्ट्राइक रेट (Strike Rate): 152.38
- औसत (Average): 25.32
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर (Highest Score): 111
- शतक (100s): 3
- अर्धशतक (50s): 2
- चौके (4s): 71
- छक्के (6s): 49
- नॉट आउट (Not Outs): 4
- शून्य पर आउट (Ducks): 6
T20I क्रिकेट में संजू सैमसन की पारियाँ (पूरी सूची) – Sanju Samson T20I Innings List
42. 16 (7) vs इंग्लैंड, मुंबई (वानखेड़े), 02 फरवरी 2025
41. 1 (3) vs इंग्लैंड, पुणे, 31 जनवरी 2025
40. 3 (6) vs इंग्लैंड, राजकोट, 28 जनवरी 2025
39. 5 (7) vs इंग्लैंड, चेन्नई, 25 जनवरी 2025
38. 26 (20) vs इंग्लैंड, कोलकाता (ईडन गार्डन्स), 22 जनवरी 2025
37. 109* (56) vs दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 15 नवम्बर 2024
36. 0 (1) vs दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 13 नवम्बर 2024
35. 0 (2) vs दक्षिण अफ्रीका, गक्वेबरहा, 10 नवम्बर 2024
34. 107 (50) vs दक्षिण अफ्रीका, डरबन, 8 नवम्बर 2024
33. 111 (47) vs बांग्लादेश, हैदराबाद, 12 अक्टूबर 2024
32. 10 (7) vs बांग्लादेश, दिल्ली, 9 अक्टूबर 2024
31. 29 (19) vs बांग्लादेश, ग्वालियर, 6 अक्टूबर 2024
30. 0 (4) vs श्रीलंका, पल्लेकेले, 30 जुलाई 2024
29. 0 (1) vs श्रीलंका, पल्लेकेले, 28 जुलाई 2024
28. 58 (45) vs जिम्बाब्वे, हरारे, 14 जुलाई 2024
27. DNB vs जिम्बाब्वे, हरारे, 13 जुलाई 2024
26. 12* (7) vs जिम्बाब्वे, हरारे, 10 जुलाई 2024
25. 0 (1) vs अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 17 जनवरी 2024
24. 40 (26) vs आयरलैंड, डबलिन (मलाहाइड), 20 अगस्त 2023
23. 1* (1) vs आयरलैंड, डबलिन (मलाहाइड), 18 अगस्त 2023
22. 13 (9) vs वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 13 अगस्त 2023
21. DNB vs वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 12 अगस्त 2023
20. DNB vs वेस्टइंडीज, गयाना (प्रोविडेंस), 8 अगस्त 2023
19. 7 (7) vs वेस्टइंडीज, गयाना (प्रोविडेंस), 6 अगस्त 2023
18. 12 (12) vs वेस्टइंडीज, त्रिनिदाद (टरौबा), 3 अगस्त 2023
17. 5 (6) vs श्रीलंका, वानखेड़े, 3 जनवरी 2023
16. 15 (11) vs वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 7 अगस्त 2022
15. 30* (23) vs वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 6 अगस्त 2022
14. 77 (42) vs आयरलैंड, डबलिन (मलाहाइड), 28 जून 2022
13. 18 (12) vs श्रीलंका, धर्मशाला, 27 फरवरी 2022
12. 39 (25) vs श्रीलंका, धर्मशाला, 26 फरवरी 2022
11. DNB vs श्रीलंका, लखनऊ, 24 फरवरी 2022
10. 0 (3) vs श्रीलंका, कोलंबो (RPS), 29 जुलाई 2021
9. 7 (13) vs श्रीलंका, कोलंबो (RPS), 28 जुलाई 2021
8. 27 (20) vs श्रीलंका, कोलंबो (RPS), 25 जुलाई 2021
7. 10 (9) vs ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 8 दिसम्बर 2020
6. 15 (10) vs ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 6 दिसम्बर 2020
5. 23 (15) vs ऑस्ट्रेलिया, कैनबरा, 4 दिसम्बर 2020
4. 2 (5) vs न्यूज़ीलैंड, माउंट माउंगनुई, 2 फरवरी 2020
3. 8 (5) vs न्यूज़ीलैंड, वेलिंगटन, 31 जनवरी 2020
2. 6 (2) vs श्रीलंका, पुणे, 10 जनवरी 2020
1. 19 (24) vs जिम्बाब्वे, हरारे, 19 जुलाई 2015
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

