Thursday, February 19

पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 30 लाख के बेस प्राइस में ख़रीदा हैं।

बिहार के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 30 लाख में ख़रीदा हैं। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाया था जिसके बाद उनके नाम की चर्चा काफी जोरों शोरों से बढ़ गई थी।

सार्थक टॉप आर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। केकेआर को भी टॉप आर्डर में बल्लेबाज की जरुरत थी जो उनके आने से पूरी हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उनके खेल कूद के आंकडों के बारे में।

व्यक्तिगत जानकारी

Sarthak Ranjan Profile: Teams, Career Achievement And Stats
Sarthak Ranjan Profile: Teams, Career Achievement And Stats

पूरा नाम: सार्थक रंजन

जन्म: 25 सितम्बर 1996 (दिल्ली, इंडिया)

उम्र: 29 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट -हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल:

भूमिका: बल्लेबाज

टीमें: दिल्ली, दिल्ली अंडर 16, दिल्ली अंडर 19, नार्थ जोन अंडर 19, कोलकाता नाईट राइडर्स

DPL से बनाया सार्थक ने अपना नाम

देश की राजधानी नई दिल्ली में जब दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (DPL 2025) का आगाज़ हुआ, तो किसी ने नहीं सोचा था कि एक ऐसा बल्लेबाज़ सामने आएगा, जो देखते ही देखते टूर्नामेंट की सबसे बड़ी सनसनी बन जाएगा। गेंदबाजों पर टूट पड़ने वाली उनकी बैटिंग, चौकों-छक्कों की बरसात और मैदान में गूंजते तालियों के बीच एक नाम बार-बार गूंजने लगा और वह नाम सार्थक रंजन का था।

सार्थक की यह कहानी सिर्फ मैदान पर बनाए गए रन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस सफ़र की भी दास्तान है, जिसमें बिहार के एक नेता का बेटा राजनीति से दूर रहकर अपने लिए एक अलग पहचान गढ़ रहा है। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद का बेटा होने के बावजूद उन्होंने अपने लिए क्रिकेट का रास्ता चुना है और अब दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में ऐसा खेल दिखा रहे हैं, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है।

सार्थक रंजन का शुरुआती सफर

सार्थक रंजन का जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ। उनके पिता पप्पू यादव बिहार की राजनीति में बड़ा नाम हैं और कई बार सांसद भी रह चुके हैं। लेकिन सार्थक ने बचपन से ही बैट और बॉल में दिलचस्पी दिखाई। क्रिकेट उनका जुनून था और इसी जुनून ने उन्हें मैदान की तरफ मोड़ दिया।

शुरुआती दिनों में ही उन्होंने लोकल टूर्नामेंट्स में अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से लोगों का ध्यान खींचा। स्कूल और कॉलेज क्रिकेट में भी वे अपनी क्लासिकल शॉट्स और आक्रामक अंदाज के लिए जाने गए। धीरे-धीरे दिल्ली में उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू की और वहां से उनका सफर और निखरता गया।

DPL 2025 में शानदार परफॉरमेंस के चलते सार्थक रंजन की लगी IPL में बोली

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का सीजन सार्थक रंजन के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उन्होंने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की जर्सी पहनकर जब मैदान में कदम रखा, तो उनकी बल्लेबाज़ी देखने के लिए स्टैंड्स में भीड़ जुटने लगी।

उन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में लगातार फिफ्टी जड़ीं और फिर एक ऐसा कारनामा किया, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। हाल ही में, सार्थक ने महज 58 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। यह पारी विपक्षी गेंदबाजों के लिए बुरे सपने जैसी रही।

सार्थक रंजन का DPL 2025 में प्रदर्शन

सार्थक रंजन सिर्फ एक पारी के बल्लेबाज़ नहीं हैं और उनके आँकड़े इस बात को साबित भी करते हैं। उन्होंने DPL 2025 में 9 मैचों में 56.13 की औसत और 146.73 की स्ट्राइक रेट से 449 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 21 छक्के भी निकले।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव से सार्थक रंजन का क्या रिश्ता है?

क्रिकेट मैदान में उनके प्रदर्शन के बाद सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल यही रहा कि आखिर सार्थक रंजन का पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से क्या रिश्ता है? इसका जवाब साफ है कि सार्थक रंजन सांसद पप्पू यादव के बेटे हैं।

पप्पू यादव लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं और अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाते हैं। लेकिन सार्थक ने पिता की राजनीतिक पृष्ठभूमि से दूरी बनाकर अपनी अलग पहचान बनाने की ठानी है। वे हमेशा कहते हैं कि उनका लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि क्रिकेट है। यही कारण है कि पप्पू यादव का बेटा कहे जाने से ज्यादा लोग अब उन्हें एक क्रिकेटर के रूप में पहचानने लगे हैं।

बिहार से दिल्ली तक का सफर

सार्थक के लिए बिहार के पूर्णिया जिले से निकलकर दिल्ली में अपने पैरों पर खड़ा होना आसान नहीं था। उन्होंने मेहनत, ट्रेनिंग और लगातार अभ्यास के दम पर अपनी जगह बनाई। DPL 2025 उनके करियर का पहला बड़ा मंच है, जहां उन्होंने यह साबित किया है कि उनमें भविष्य का स्टार बनने की पूरी क्षमता है।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: दिल्ली के लिए हैदराबाद के खिलाफ (20-23 नवंबर 2018)

लिस्ट A डेब्यू: दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश (26 जनवरी 2017)

टी20 डेब्यू: दिल्ली बनाम रेलवेज (2 जनवरी 2016)

खेलने का अंदाज और विशेषता

सार्थक रंजन अपने स्वाभाविक टाइमिंग और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। दांये हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी में क्लासिक स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखाया हैं और सभी को काफी इम्प्रेस किया हैं।

वह नई गेंद पर धैर्य के साथ खेलते हैं और बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और अच्छा करने की भूख उन्हें आईपीएल और भारतीय क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना सकती है।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Mat Inns NO Runs HS Ave BF SR 100s 50s 4s 6s Ct St
FC 2 3 0 28 20 9.33 78 35.89 0 0 3 0 1 0
List A 4 4 0 105 41 26.25 154 68.18 0 0 14 1 0 0
T20s 5 5 0 66 31 13.20 52 126.92 0 0 9 2 1 0

बॉलिंग आँकड़े (Bowling Stats)

Format Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10w
FC 2
List A 4
T20s 5

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version