Thursday, March 12

Full Schedule of ICC Women’s World Cup 2025 Matches in Barsapara Cricket Stadium: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम को असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, एसीए स्टेडियम या डॉ. भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। यह असम की राजधानी गुवाहाटी में मौजूद है।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम का इतिहास

असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की स्थापना 2012 में की गयी थी और यह असम क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर में है। इस ग्राउंड पर लगभग 40,000 दर्शक एक साथ बैठ सकते हैं। इस मैदान पर 2025 वीमेंस वर्ल्ड कप के 4 मुकाबले खेले जायेंगे ।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मैदान की जानकारी

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल पिच मानी जाती है। इस पिच पर आमतौर पर अच्छी उछाल और गति होती है, जिससे बल्लेबाज़ खुलकर शॉट खेल सकते हैं, खासकर पारी के शुरुआती दौर में ऐसा देखा जाता है। हालाँकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन यह अभी भी यह ग्राउंड बल्लेबाज़ी के अच्छी मानी जाती है।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल मैचों के आँकड़े

इस ग्राउंड पर वनडे फॉर्मेट की बात करें तो इस ग्राउंड पर कुल 3 मैच खेले जा चुके हैं। इस स्टेडियम में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने एक मैच में जीत हासिल की और पहले गेंदबाज़ी करते हुए 2 मैच में जीत मिली है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम का पहली पारी में औसत स्कोर 248 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 227 रन है। यहाँ पर हाईएस्ट टोटल रिकॉर्ड 373 / 7 ( 50 ओवर) भारत बनाम श्रीलंका और लोएस्ट टोटल रिकॉर्ड 50/10 (30.4 ओवर) ENGW बनाम INDW मैच का है। इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा रन चेज स्कोर 326 / 2 और इस ग्राउंड पर सबसे कम डिफेंडेड रन स्कोर 373 / 7 है।

schedule-of-matches-to-be-played-at-barsapara-cricket-stadium-in-womens-world-cup-2025
Barsapara Cricket Stadium

ताज़ा इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस मैदान पर 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 3 मैच और गेंदबाज़ी करते हुए 3 मैच जीते गए हैं। इस दौरान पहली पारी का औसत स्कोर 161 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 153 रन रहा है। इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल रिकॉर्ड 237 / 3 ( 20 ओवर) भारत बनाम साउथ अफ्रीका और लोएस्ट टोटल रिकॉर्ड 118 / 10 ( 20 ओवर) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया है। इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा रन चेज स्कोर 225 / 5 और सबसे कम डिफेंडेड रन स्कोर 119 / 6 ( 20 ओवर) ENGW बनाम INDW के बीच में खेले गए मैच का है।

महिला वर्ल्ड कप 2025 में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इस स्टेडियम में कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे। इस मैदान पर भारत बनाम श्रीलंका, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश और न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश के साथ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे।

ICC Womens World Cup 2025 में Barsapara Cricket Stadium में खेले जाने वाले मैच

तारीख टीमें स्थान समय
30 सितंबर भारत बनाम श्रीलंका गुवाहाटी दोपहर 3 बजे
3 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका गुवाहाटी दोपहर 3 बजे
7 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश गुवाहाटी दोपहर 3 बजे
10 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश गुवाहाटी दोपहर 3 बजे

महिला वर्ल्ड कप 2025 लाइव मैच कैसे देखें

भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। वही मोबाइल पर मैच JioStar ऐप से देखा जा सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version