Tuesday, June 16

Indian cricket team: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हराकर खिताब पर अपना कब्जा कर लिया है। इसके बाद अब भारतीय टीम कुछ ही दिन में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इसके चलते हुए वेस्टइंडीज टीम का भारतीय दौरा आगामी 2 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। लेकिन इस टेस्ट सीरीज में एशिया कप खेलने वाले सभी खिलाड़ी खेलते हुए नहीं नजर आएंगे। लेकिन फिर भी कुछ खिलाड़ी कुछ ही दिन के बाद मैदान पर दोबारा से दिखने वाले हैं।

जसप्रीत बुमराह आएंगे नजर :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय टीम की अगुवाई शुभमन गिल करते हुए दिखाई देंगे। जबकि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। क्यूंकि इस समय ऋषभ पंत चोटिल चल रहे हैं। जबकि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इसके अलावा इससे पहले ऐसा माना जा रहा था कि उनको टेस्ट सीरीज में आराम दिया जा सकता है। लेकिन अब बुमराह को भारतीय टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है। उनके अलावा भारतीय स्क्वाड में तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिली है। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर भी भूमिका में नजर आ सकते हैं।

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल :-

Indian cricket team
Indian cricket team

भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच खेली जाने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो जाएगी। इसके चलते हुए इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि इस टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

टेस्ट सीरीज के लिए इस प्रकार है भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वाड :-

भारत का टेस्ट स्क्वाड :- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.

वेस्टइंडीज का अपडेटेड स्क्वाड :- रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वार्रिकन, केवलन एंडरसन, एलिक अथानाज, जॉन कैंपबेल, टेगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाय होप, टेविन इमलाच, जेडियाह ब्लेड्स, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे और जेडन सील्स.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version