Full Schedule of ICC Women’s World Cup 2025 Matches at R Premadasa Cricket Stadium: श्रीलंका में स्थित इस क्रिकेट स्टेडियम को आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) को खेतरामा स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है।। इस ग्राउंड पर 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीम आपस में भिड़ेगी।
आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) स्टेडियम का इतिहास
इस मैदान का उद्घाटन 1986 में किया गया था। कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम इतिहास में कई वनडे मैचों की मेजबानी कर चुका है। पहली बार वीमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा हो रहा है कि दो देशों में इस टूर्नामेंट की मेजबानी की जा रही है। इस स्टेडियम में एक साथ 35,000 दर्शक बैठ सकते हैं। इस मैदान पर 2025 महिला वर्ल्ड कप के 11 मुकाबले खेले जाएंगे। महिला वर्ल्ड कप 2025 के 2 वार्मअप मैच खेले जायेंगे।
आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच और मैदान की जानकारी
श्रीलंका में स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच गेंदबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है, यहाँ पर तेज़ गेंदबाज़ शुरुआती मूवमेंट का फ़ायदा उठा सकते हैं, और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनर अहम भूमिका निभाते हैं। यह सतह गेंदबाज़ों को मदद देती है, खासकर पहली पारी में, जिससे बल्लेबाज़ों के लिए पिच पर टिकना मुश्किल हो जाता है।
आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) स्टेडियम में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैचों के आँकड़े
वनडे मैच:
अब तक इस स्टेडियम में कुल 178 वनडे मैच खेले जा चुके हैं।
- पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जीते गए मैच: 98
- पहले गेंदबाज़ी करते हुए जीते गए मैच: 68
- पहली पारी का औसत स्कोर: 233
- दूसरी पारी का औसत स्कोर: 191
- सबसे बड़ा टोटल: 375/5
- सबसे कम टोटल: 50/10
- सबसे बड़ा रन चेज़: 292/4 (48.3 ओवर)- श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया
- सबसे कम डिफेंड किया गया स्कोर: 170/10 (49.2 ओवर)- श्रीलंका महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला
टी20 इंटरनेशनल:
इस मैदान पर अब तक 59 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं।
- पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जीते गए मैच: 23
- पहले गेंदबाज़ी करते हुए जीते गए मैच: 35
- पहली पारी का औसत स्कोर: 142
- दूसरी पारी का औसत स्कोर: 128
- सबसे बड़ा टोटल: 215/5
- सबसे कम टोटल: 80/10
- सबसे बड़ा रन चेज़: 215
- सबसे कम डिफेंड किया गया स्कोर: 115
महिला वर्ल्ड कप 2025 में आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इस स्टेडियम में कुल 11 मुकाबले खेले जाएंगे। इस मैदान पर बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, भारत बनाम पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान ,इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान और पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच खेले जायेंगे।
ICC Womens World Cup 2025 में R Premadasa Cricket Stadium में खेले जाने वाले मैच
| तारीख | मैच | स्थान |
|---|---|---|
| 2 अक्टूबर | बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 4 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका | कोलंबो |
| 5 अक्टूबर | भारत बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 8 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 11 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका | कोलंबो |
| 14 अक्टूबर | न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका | कोलंबो |
| 15 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 17 अक्टूबर | दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका | कोलंबो |
| 18 अक्टूबर | न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 21 अक्टूबर | दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 24 अक्टूबर | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | कोलंबो |
महिला वर्ल्ड कप 2025 लाइव मैच कैसे देखें
भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। वही मोबाइल पर मैच JioStar ऐप से देखा जा सकता है।

