ICC Rankings: इस समय अभी हाल ही में आईसीसी की तरफ से जो वनडे रैंकिंग जारी की गई है। उसमें गेंदबाजों की लिस्ट में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया है। इनमें भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी व मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है। क्यूंकि इन दोनों ने ही अपनी रैंकिंग में छलांग लगाई है। इसके चलते हुए अब टॉप-10 में भारतीय टीम के दो गेंदबाज शामिल हैं। इनमें लेफ्ट आर्म चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के साथ-साथ लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा का नाम शामिल है।
शमी और सिराज ने लगाई लंबी छलांग :-
इस बार ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को काफी फायदा हुआ है। क्यूंकि इन दोनों ही गेंदबाजों ने एक-एक स्थान की छलांग लगाई है। इससे पहले शमी 13वें नंबर पर मौजूद थे। इसके बाद अब वह एक पोजीशन ऊपर 12वें नंबर पर आ गए हैं।

जिसके चलते हुए अब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के 596 रेटिंग प्वॉइंट्स हो गए हैं। जबकि दूसरी तरफ अगर मोहम्मद सिराज की बात करें तो इससे पहले वह 14वें नंबर पर मौजूद थे। लेकिन अब जारी ताजा रैंकिंग में उनको भी एक स्थान का फायदा हुआ है। इसके चलते हुए अब वह मोहम्मद शमी के बाद 13वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं उनके भी अब 593 रेटिंग प्वॉइंट्स हो गए हैं।
टॉप-10 में हैं भारत के दो खिलाड़ी :-
इसके अलावा आईसीसी की मेंस ओडीआई बॉलिंग रैंकिंग में भारतीय टीम के दो खिलाड़ी टॉप-10 का हिस्सा बने हुए हैं। इनमें भारत के बाएं हाथ के चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

कुलदीप यादव के 650 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। जबकि भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा नौवें स्थान पर मौजूद हैं। इस समय उनके 616 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। इसके चलते हुए अब टॉप-15 में भारत के एक दो नहीं बल्कि पूरे चार गेंदबाज शामिल हो गए हैं। इनमें कुलदीप, जडेजा, मोहम्मद शमी व मोहम्मद सिराज का नाम शामिल हो गया है।
शीर्ष पर है दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज :-

आईसीसी की मेंस ओडीआई बॉलिंग रैंकिंग की ताजा तालिका में शीर्ष पर साउथ अफ्रीका के केशव महाराज मौजूद हैं। इस समय उनके 671 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। क्यूंकि अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में महाराज ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसका अब उनको रैंकिंग में फायदा मिला है। जबकि ताजा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा हैं। उनके भी इस समय 671 रेटिंग प्वॉइंट्स ही हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

