Saturday, February 14

सौराष्ट्र के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज Sheldon Jackson ने रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

38 वर्षीय शेल्डन जैक्सन ने गुरुवार को असम के खिलाफ राजकोट में खेले गए अंतिम लीग मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सौराष्ट्र की पहली पारी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जैक्सन ने असम के तेज गेंदबाज राहुल सिंह की गेंद पर काउ कॉर्नर के ऊपर से छक्का लगाकर यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

शेल्डन जैक्सन ने रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में तोड़ा नमन ओझा का रिकॉर्ड

Sheldon Jackson Becomes Highest Six-Hitter in Ranji Trophy History
Sheldon Jackson Becomes Highest Six-Hitter in Ranji Trophy History

शेल्डन जैक्सन ने असम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पहला छक्का लगाते ही पूर्व भारतीय विकेटकीपर नमन ओझा के 143 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने 100वें रणजी ट्रॉफी मैच में यह मुकाम हासिल किया।

रणजी ट्रॉफी में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जैक्सन के अलावा मनीष पांडे, परास डोगरा, सौरभ तिवारी और यूसुफ पठान जैसे नाम शामिल हैं।

ऐसा रहा है Sheldon Jackson का सौराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास करियर

Sheldon Jackson Becomes Highest Six-Hitter in Ranji Trophy History
Sheldon Jackson Becomes Highest Six-Hitter in Ranji Trophy History

2011-12 सीजन में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले शेल्डन जैक्सन ने सौराष्ट्र के लिए 100* मुकाबले खेले हैं और 164 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.42 की औसत से रन बना चुके हैं, जिसमें 19 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं।

सौराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा फर्स्ट क्लास रन बनाने के मामले में सिर्फ चेतेश्वर पुजारा ही उनसे आगे हैं। पुजारा ने 89* मैचों की 140 पारियों में 63.45 की औसत से 7742 रन बनाए हैं, जिसमें 25 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं।

जैक्सन ने सौराष्ट्र को 2019-20 सीजन में पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने उस सीजन में 50 से अधिक की औसत से 809 रन बनाए थे, जिसमें तीन शतक शामिल थे। उन्होंने सेमीफाइनल में मैच जिताऊ शतक भी जड़ा था।

इसके बाद 2022-23 सीजन में सौराष्ट्र के दूसरी बार खिताब जीतने के दौरान उन्होंने 588 रन बनाए थे, जिसमें कर्नाटक के खिलाफ सेमीफाइनल में 160 रन की पारी शामिल थी।

Sheldon Jackson Becomes Highest Six-Hitter in Ranji Trophy History
Sheldon Jackson

जैक्सन ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अब तक 7*मैचों की 9 पारियों में 32.55 की औसत से 238 रन बनाए हैं, जिसमें 69 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ दो अर्धशतक शामिल हैं।

शेल्डन जैक्सन ने इसी साल जनवरी में घरेलू व्हाइट-बॉल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने 19 साल पहले अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version