Sunday, February 8

भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (IND vs BAN T20I Series) की शुरूआत 06 अक्टूबर से होने वाली है। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपने स्क्वाड घोषित कर दिए हैं। हालांकि, भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) इस सीरीज से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर बाएँ हाथ के एक बल्लेबाज को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

Shivam Dube - IND vs BAN T20 Series
Shivam Dube/ Photo Via Getty Images

गौरतलब हो कि, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई है, क्योंकि भारत का टेस्ट शेड्यूल आगे काफी व्यस्त है, ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस का ध्यान रखना काफी जरूरी है। इसीलिए, चयनकर्ताओं ने आगामी टी20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को जगह दी है, जिसमें से कुछ खिलाड़ी पहली बार टीम इंडिया के लिए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं।

चोटिल होने के चलते IND vs BAN T20I Series से बाहर हुए Shivam Dube

Shivam Dube Ruled Out From IND vs BAN T20 Series
Shivam Dube Ruled Out From IND vs BAN T20 Series

बीसीसीआई की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) पीठ की चोट के चलते भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बता दें कि, दुबे को इस साल फरवरी में भी साइड स्ट्रेन की समस्या हुई थी, जिसके कारण उन्हें मुंबई के रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच से बाहर होना पड़ा था। पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के बाद से वह भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का नियमित हिस्सा रहे हैं।

भारतीय टीम में वापसी के बाद से शिवम दुबे ने 23 मैचों में 31.41 की औसत और 126.93 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए हैं। इस रन में जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दो नाबाद अर्धशतक और जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका शामिल है। उन्होंने इस दौरान 7 विकेट भी चटकाए हैं।

बाएँ हाथ के बल्लेबाज Tilak Varma को मिला शिवम दुबे की जगह भारतीय टीम में मौका

Tilak Varma IND vs BAN T20 Series
Tilak Varma – IND vs BAN T20 Series

ऑलराउंडर शिवम दुबे पीठ की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। रविवार से ग्वालियर में शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए बाएँ हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तिलक रविवार सुबह ग्वालियर में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टी20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव, तिलक वर्मा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version