महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) का सातवां मैच भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच दुबई में खेला गया। इस मुकाबले में भारत को 6 विकेट से आसान जीत हासिल हुई। इस लो-स्कोरिंग मैच में भारतीय महिला तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी (Arundhati Reddy) को उनकी शानदार गेंदबाजी स्पेल (4 ओवरों में 3/19) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Arundhati Reddy - India vs Pakistan, Women T20 World Cup 2024
Arundhati Reddy – India vs Pakistan, Women T20 World Cup 2024

भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) मुकाबले के बारे में अधिक बात करें तो, पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20.0 ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 105 रन ही बना सकी। उनकी ओर से निदा डार 34 गेंदों पर एक चौके की मदद से 28 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जबकि सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली 26 गेंदों 2 चौकों की मदद से 17 रनों के साथ अपनी टीम के लिए दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाए।

Nida Dar - India vs Pakistan, Women T20 World Cup 2024
Nida Dar – India vs Pakistan, Women T20 World Cup 2024

India vs Pakistan: भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने

भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। फातिमा सना की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम इस मैच में 20 ओवरों में मात्र 105 रन ही बनाने दिया। उनकी ओर से तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी (Arundhati Reddy) ने 4 ओवरों में 19 रन खर्च करते हुए 3 कीमती विकेट चटकाए, जबकि स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने 4 ओवरों में मात्र 12 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर और आशा शोभना के खाते में भी 1-1 विकेट रहे।

Shreyanka Patil - India vs Pakistan, Women T20 World Cup 2024
Shreyanka Patil – India vs Pakistan, Women T20 World Cup 2024

भारत ने ओवरों में विकेट से हासिल की जीत

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में ओवरों में 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। महिला टी20 विश्व कप 2024 में यह उनकी पहली जीत रही। इस मुकाबले में उन्होंने एक अच्छी जीत हासिल करके अपना नेट रन रेट को भी थोड़ा बेहतर बनाया, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों से हार झेलने के बाद -2.900 हो गया था।

भारत की ओर से बल्लेबाजों में, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने इस मुकाबले में 35 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 32 रनों की पारी खेली और अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उनके अलावा, कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 गेंदों पर 1 चौके के साथ 29* रनों के साथ अपनी टीम के लिए दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाए।

Women T20 World Cup 2024: ग्रुप A की अंक तालिका में 5वें से चौथे स्थान पर पहुँची भारत

पाकिस्तान के खिलाफ इस शानदार जीत के साथ भारतीय महिला टीम महिला टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप A की अंक तालिका 2 अंकों और -1.217 के साथ 5वें स्थान से चौथे स्थान पर आ गई है। इसके अलावा, पाकिस्तान महिला टीम 2 अंक और +0.555 के नेट रन रेट के साथ अब भी तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

Women T20 World Cup 2024 में भारत और पाकिस्तान कब खेलेंगी अपना अगला मुकाबला?

महिला टी20 विश्व कप 2024  में भारतीय महिला टीम को अपना अगला यानी तीसरा मुकाबला श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ 09 अक्टूबर को दुबई में खेलना है। इसके अलावा, पाकिस्तान महिला टीम को इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ 11 अक्टूबर को दुबई में ही खेलना है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version