Thursday, June 11

ODI match: इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराया था।

जबकि इसी टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में कीवी क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर फाइनल का रास्ता तय किया था। इस बीच आज हम आपको बताने वाले हैं अपने 300वें वनडे मैच में सबसे छोटी पारी खेलने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

1. मोहम्मद अजहरुद्दीन :-

Mohammad Azharuddin
Mohammad Azharuddin

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन 300 वनडे मैच खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने अपना यह मैच साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेला था। अपने इस मैच में वह एक भी रन नहीं बना पाए थे।

2. सनथ जयसूर्या :-

Sanath Jayasuriya
Sanath Jayasuriya

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और कप्तान सनथ जयसूर्या ने अपना यह मैच ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2003 में खेला था। इस मैच में वह बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे।

3. सचिन तेंदुलकर :-

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

क्रिकेट की दुनिया में भगवान कहे जाने वाले पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपना 300वां वनडे मैच साल 2002 में खेला था। उनका यह मैच तब बारिश से बाधित रहा था। इस मैच में वह 7 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

4. विराट कोहली :-

Virat Kohli
Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज किंग कोहली ने अपना 300वां वनडे मैच न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। इस मैच में वह केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस मुकाबले में उनको मैट हेनरी ने आउट किया था। इसके अलावा वह 300 वनडे मैच खेलने वाले 22वें खिलाड़ी बने थे।

5. क्रिस गेल :-

Most Runs In T20 Cricket
Most Runs In T20 Cricket/ Chris Gayle

कैरेबियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपना यह मैच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2019 में खेला था। उन्होंने अपनी टीम के लिए 300 से ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। उनको यूनिवर्स बॉस के नाम से भी जाना जाता है। इस मैच में उन्होंने केवल 11 रनों की पारी खेली थी।

6. चमिंडा वास :-

Chaminda Vaas
Chaminda Vaas

श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने अपना 300वां वनडे मैच साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपना यह मैच ब्रिजटाउन में खेला था। इस मैच में वह भी केवल 11 रन ही बना पाए थे।

7. शॉन पोलॉक :-

Shaun Pollock
Shaun Pollock

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑल राउंडर और कप्तान शॉन पोलॉक ने अपने वनडे करियर का 300वां मैच साल 2008 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने केवल 12 रनों की पारी ही खेली थी।

8. रिकी पोंटिंग :-

Ricky-Ponting
Ricky-Ponting

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने वनडे करियर का 300वां मैच साल 2009 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। कंगारू टीम के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भी अपने इस अहम मैच में केवल 13 रन ही बनाए थे।

9. इंज़माम-उल-हक़ :-

Inzamam-ul-Haq
Inzamam-ul-Haq

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान इंज़माम-उल-हक़ ने अपना 300वां वनडे मैच साल 2003 में खेला था। इस टीम की तरफ से खेलते हुए उनका वनडे करियर काफी शानदार रहा था। जब वह बल्लेबाजी करने आते थे तो टीम के बेटिंग आर्डर में जान आ जाती थी। उन्होंने अपने इस अहम मैच में 25 रनों की पारी खेली थी।

10. स्टीव वॉ :-

Steve Waugh
Steve Waugh

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने साल 2001 में अपने वनडे करियर का 300वां मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उस समय यह मैच मेलबर्न में खेला गया था। वहीं इस मैच में हमें उनके बल्ले से केवल 29 रनों की पारी देखने को मिली थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version