Wednesday, February 18

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में ही अपने टैलेंट की चमक दिखा दी थी। अंडर-19 क्रिकेट से लेकर इंडिया खेलने तक इस युवा खिलाड़ी ने काफी शानदार पारियां खेलकर लोगों को अपनी बल्लेबाज़ी की तरफ आकर्षित किया है।

भले ही उनका करियर अभी बहुत लंबा नहीं है लेकिन उसके बाद भी इतनी कम उम्र में उन्होंने बहुत-सी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। कप्तानी मिलने के बाद तो उनकी शान ही नहीं है। तो, उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके करियर के खास रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों के बारे में।

शुभमन गिल के करियर के कुछ ख़ास रिकॉर्ड

5. 113 मैच 6000 रन

Shubman Gill Career Stats And Records
Shubman Gill Career Stats And Records

शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू साल 2019 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ किया था। तब से लेकर अब तक वह भारत के लिए 113 मुकाबले खेल चुके हैं, जिनकी 145 पारियों में उन्होंने 41.37 की औसत से 6000 रन बनाए हैं। जिसमें 18 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। उनके करियर का हाईएस्ट स्कोर 269 रन है, जो कि इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के दौरान एजबेस्टन में बनाया गया था।

4. वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 2000 रन

शुभमन गिल का वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड काफ़ी शानदार है। भले ही वह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के पहले तक खुद को इस फॉर्मेट में साबित नहीं कर पाए थे, लेकिन ओडीआई में ऐसा कुछ नहीं था। उसमें उन्होंने आते ही खुद को साबित कर दिया था।

इस धाकड़ बल्लेबाज़ ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यह कीर्तिमान उन्होंने 38 पारियों में स्थापित किया था। धर्मशाला में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने ओडीआई में सबसे तेज़ दो हज़ार रन पूरे किए थे।

3. टेस्ट की दोनों पारियों में शतक

शुभमन गिल का वनडे में रिकॉर्ड काफ़ी शानदार था लेकिन टेस्ट में वह इंग्लैंड सीरीज़ तक अपने टैलेंट के दम पर ही खेल रहे थे। उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, लेकिन पहली सीरीज़ में कप्तानी संभालते हुए धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए बहुत से रिकॉर्ड्स धराशायी कर दिए थे।

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट मैच में पहली पारी में 269 रन जबकि दूसरी पारी में 164 रन बनाते हुए भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हुए थे जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए हैं।

2. बतौर कप्तान एक सीरीज़ में सेकंड हाईएस्ट स्कोरर

शुभमन गिल को इसी टेस्ट चैंपियनशिप सायकल की शुरुआत में कप्तान बनाया गया था। इंग्लैंड जैसी मुश्किल परिस्थितियों में वह न सिर्फ कप्तानी से बल्कि बल्लेबाज़ी में भी पास हुए थे। उन्होंने इस सीरीज़ में अपनी बल्लेबाज़ी से ढेरों रन बनाए थे।

गिल ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में बहुत से रिकॉर्ड्स तोड़े थे। हालाँकि वह बतौर कप्तान एक सीरीज़ में सबसे ज़्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल नहीं हुए थे, लेकिन वह दूसरे नंबर पर आ गए थे।

1. आईपीएल के एक सीज़न में सेकंड हाईएस्ट रन स्कोरर

आईपीएल के एक सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 2016 में तबाही मचाते हुए 973 रन बनाए थे। हालाँकि उनके स्कोर को तोड़ना काफी मुश्किल लग रहा है, लेकिन एक समय शुभमन गिल 2023 में जिस तरह की शानदार फॉर्म में चल रहे थे, उसको देखकर लग रहा था कि वह यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

हालाँकि वह ऐसा करने में भले ही नाकाम हुए थे, लेकिन एक सीज़न में सेकंड हाईएस्ट रन स्कोरर बन गए थे। उन्होंने 17 मैचों में 890 रन बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version