Shubman Gill T20I Records: आगामी एशिया कप 2025 की भारतीय टीम में स्टार बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को चुना जाएगा या नहीं, इसको लेकर इस समय काफी बहस छिड़ी हुई है। इस बीच कोई कह रहा है कि टेस्ट कप्तान गिल की टी-20 टीम में जगह नहीं बन रही है। जबकि किसी का मानना है कि गिल ने आईपीएल में भी साबित किया है कि वह जरूरत के अनुसार अपनी बल्लेबाजी का गेयर चेंज कर सकते हैं।
इसके अलावा अब ऐसे में जब एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान होगा, तभी यह क्लीयर होगा कि बीसीसीआई का क्या फैसला है। लेकिन आइए इससे पहले हम आपको शुभमन के टी-20 और आईपीएल आंकड़ों के बारे में भी बताते हैं, जिसको देखकर आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि गिल को एशिया कप 2025 में मौका मिलना चाहिए या नहीं।
शुभमन गिल का T20 रिकॉर्ड :-
भारत के स्टार बल्लेबाज व टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए अभी तक कुल 21 T20I मुकाबले खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने 139.27 की स्ट्राइक रेट और 30.42 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 578 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से हमें 1 शतक और 3 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

इसके अलावा अब अगर उनके T20s रिकॉर्ड्स पर गौर करें तो उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 160 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने 138.89 की स्ट्राइक रेट और 37.93 की बल्लेबाजी औसत से 5121 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 32 अर्धशतक भी आए हैं।
IPL में शानदार रहा है गिल का प्रदर्शन :-
आईपीएल में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी करते हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 118 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 138,72 की स्ट्राइक रेट और 39.45 की बल्लेबाजी औसत से 3866 रन बनाए हैं।

इस बीच उनके बल्ले से आईपीएल में अभी तक 4 शतक और 26 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2025 के सीजन में भी 155.88 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 650 रन बनाए थे। जबकि साल 2024 के आईपीएल सीजन में उन्होंने 12 मैचों में खेलते हुए 147.40 की स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए थे। इसके अलावा आईपीएल 2023 में भी उन्होंने 17 मैचों में खेलते हुए 157.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 890 रन बनाए थे। उस वर्ष उन्होंने ऑरेन्ज कैप भी अपने नाम की थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







