19 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा की जानी है।
इंडियन क्रिकेट टीम का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा वाला है। एशिया कप 2025 के लिए आज स्क्वॉड का ऐलान किया जाएगा। बीसीसीआई की चयन समिति दोपहर में मीटिंग करेगी और इसके बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीम का एलान करेंगे और उनके साथ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय दोपहर 1.30 बजे का है।
स्लेक्टेर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं बैटिंग लाइनअप में टॉप 3 का चयन
चयनकर्ताओं के लिए सबसे मुश्किल ये है कि टॉप ऑर्डर में उन खिलाड़ियों का चयन किया जाए, जिन्हें पिछले समय से मौका दिया जा रहा है या फिर उन प्लेयर्स को मौका दिया जाए, जो टी20 में अपने बल्लेबाजी के दम पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस लिस्ट में टॉप 3 के लिए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
इस बार एशिया कप में कुलदीप यादव को मिल सकता हैं मौका
भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है। कुलदीप यादव का चयन इंग्लैंड सीरीज के लिए किया गया था पर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया।
एशिया कप टी20 में कुलदीप का अनुभव टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। उन्होंने ने 40 मैच में 69 विकेट लिए हैं।
हार्दिक पांड्या के साथ कौन होगा दूसरा ऑलराउंडर?
हार्दिक पांड्या ने एशिया कप से पहले फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया हैं और उनका एशिया कप में लगभग तय ही मना जा रहा हैं। हालाँकि, उनके साथ दूसरा ऑलराउंडर कौन हैं, इस पर सवाल बना हुआ है।
इस रेस में अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे नाम शामिल हैं, जबकि इसके साथ फिनिशर के रूप रिंकू सिंह का भी चयन किया जा सकता हैं
गेंदबाज़ी मे बुमराह का साथ देने वाले कौन से खिलाड़ी होंगे
एशिया कप के लिए बुमराह ने बीसीसीआई को सूचित कर दिया था कि वह एशिया कप के लिए उपलब्ध हैं, इसके बाद उनका टीम इंडिया में सिलेक्शन तय है गेंदबाज़ी में बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा का नाम सबसे आगे है।
एशिया कप में भारतीय टीम की घोषणा की अटकले होंगी आज खत्म
आज मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में दोपहर 1:30 बजे बीसीसीआई की प्रेस कांफ्रेंस होनी हैं। इसमें चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव शामिल होंगे। इतने दिनों बाद आज एशिया कप को लेकर टीम इंडिया में सभी खिलाड़ियों के नाम सामने आ जाएंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







