Saturday, February 14

Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय चयन समिति की बैठक आज यानी मंगलवार को बीसीसीआई हेडक्वार्टर में बैठक होनी है, जहाँ पर टीम का चयन किया जाना है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपना ख़िताब बचाने की कोशिश करेगी। वो न सिर्फ टीम के कप्तान हैं, बल्कि सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं।

इसलिए उनके ऊपर इस टूर्नामेंट में भारत की बल्लेबाजी को सँभालने की जिम्मेदारी होगी। तो चलिए जानते हैं कि इसके पहले उन्होंने कितनी बार एशिया कप में हिस्सा लिया है और उनका प्रदर्शन कैसा रहा है।

एशिया कप टी20 फॉर्मेट में ठीक रहा था सूर्या का प्रदर्शन

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है. उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया और अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को काफी मैच जिताने में मदद की है। लेकिन सूर्यकुमार यादव के ऊपर ये सवाल रहा है कि वो मल्टीनेशन टूर्नामेंट में ख़राब प्रदर्शन करते है।

उन्होंने पहली बार साल 2022 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। उस बार वो टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया था, जो कि उनका पसंदीदा फॉर्मेट है। सूर्यकुमार यादव ने उस एशिया कप में 5 मैचों में 34.75 की औसत और 163.52 के स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाये थे और इस दौरान उनका सर्वेश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 68 रन था।

एशिया कप 2023 में हुए थे फ्लॉप

वहीं सूर्यकुमार यादव को वनडे में ख़राब रिकॉर्ड के बावजूद एशिया कप की टीम में जगह दी गयी थी। उस टूर्नामेंट में उन्हें भले ही स्क्वॉड में जगह मिली हो, लेकिन सिर्फ एक मैच में ही खेलने का मौका मिला था। उन्होंने 2023 में हुए उस मल्टीनेशन इवेंट में एक मैच खेला था जिसमें 26.00 की औसत और 76 की स्ट्राइक रेट से 26 रन बनाये थे।

एशिया कप में सूर्या ने किया है अपने प्रदर्शन से निराश

अगर सूर्यकुमार यादव का एशिया कप में ओवरऑल प्रदर्शन देखें, तो वो काफी औसत है। उन्होंने भले ही टी20 फॉर्मेट में हुए इस टूर्नामेंट में रन बनाये थे लेकिन उसके बाद भी उनके आंकड़े साधारण ही है. उन्होंने 6 मैचों में 27 की औसत से 165 रन बनाये है, जिसमें वो सिर्फ 1 अर्धशतक लगा सके है।

टी20 में सूर्या के आंकड़े

सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से है। उनके आंकड़े टी20 फॉर्मेट में इसकी गवाही भी देते है. उन्होंने 89 टी20 मुकाबलों में 38.20 की औसत और 167.07 के स्ट्राइक रेट से 2598 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 21 अर्धशतक लगाए है।

एशिया कप में सूर्या के ऊपर रहेंगी नजरें

एशिया कप 2025 में सभी की नजरें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के ऊपर रहेंगी, क्योंकि वो टीम के कप्तान होने के साथ-साथ सीनियर बल्लेबाज भी है। क्योंकि मल्टीनेशन टूर्नामेंट में मुश्किल परिस्थितियों में वो परफॉर्म नहीं कर पाए है।

सूर्या आईपीएल 2025 के बाद से ही एक्शन से दूर है। उन्होंने उसके बाद हर्निया का ऑपरेशन कराया है और रिहैब पूरा कर चुके है। उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है और अब वो पूरी तरह से फिट हो गए है। अब वो टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

आईपीएल 2025 में भी शानदार फॉर्म में थे सूर्या

आईपीएल 2025 में भी सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में थे। उनके फॉर्म में आने के बाद ही मुंबई की टीम ने मैच जीतना शुरू किया था।  उन्होंने इस सीजन खेले 16 मुकाबलों में 65.18 की औसत और 167.91 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version