Jasprit Bumrah: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितम्बर को अबू धाबी में हांगकांग और अफ़ग़ानिस्तान के बीच मुकाबले से होगी। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की गत विजेता है और उनकी निगाह अपने खिताब को बचाने पर होगी। अपने ख़िताब को डिफेंड करने के लिए टीम में एक्स फैक्टर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह की एंट्री हो सकती है।

उनको टीम में जगह देने को लेने को लेकर काफी चर्चा चल रही है लेकिन स्क्वॉड आने के बाद ही पता चलेगा कि बीसीसीआई ने क्या फैसला लिया है। तो आइए इससे पहले हम आपको जसप्रीत बुमराह के एशिया कप के आंकड़ों के बारे में भी बताते हैं, जिसको देखकर आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका प्रदर्शन किस प्रकार रहा है।

जसप्रीत बुमराह का टी20 एशिया कप में प्रदर्शन

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर एक से बढ़कर एक बल्लेबाज को चलता किया है। एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जायेगा। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में खेले गए इस टूर्नामेंट में साल 2016 में पहली बार हिस्सा लिया था, तब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में बिल्कुल युवा थे।

उन्होंने उस साल खेले 5 मुकाबलों में 15.66 की औसत और 18.00 की स्ट्राइक रेट तथा 5.22 की इकॉनमी से 6 विकेट लिए थे। वो भले ही उस इवेंट में ज्यादा विकेट लेने में सफल नहीं हुए हो लेकिन, उनको मारना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं था।

बुमराह का ओडीआई एशिया कप में आंकड़े

जसप्रीत बुमराह न सिर्फ टी20 क्रिकेट के बेस्ट गेंदबाज है, बल्कि इसके साथ वनडे के भी धाकड़ गेंदबाज है। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में एशिया कप में दो बार हिस्सा लिया है। साल 2018 में उन्होंने पहली बार इस फॉर्मेट में मुकाबला खेला था। उस साल उन्होंने यूएई में हुए 4 मुकाबलों में 16.00 की औसत और 26.1 के स्ट्राइक रेट तथा 3.67 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए थे।

हालाँकि, दूसरी बार 2023 में उनका प्रदर्शन औसत था। उस बार श्रीलंका में हुए 4 मैचों में उन्होंने लगभग 19 की औसत से 4 विकेट लेने में सफल हुए थे। जबकि उनके इस टूर्नामेंट के ओडीआई फॉर्मेट में आंकड़ों की बात करने, तो उन्होंने कुल 8 मैचों में 16.58 की औसत और 25.91 के स्ट्राइक रेट से 12 विकेट लिए है।

बुमराह का ओवरऑल एशिया कप में रिकॉर्ड

बुमराह का अगर ओवरऑल एशिया कप में प्रदर्शन देखें, तो वो काफी शानदार है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भले ही ज्यादा विकेट नहीं लिए है, लेकिन कोई भी बल्लेबाज उनको मारने में सफल नहीं हुआ है, बल्कि वो हमेशा उनको सम्भलकर खेलना चाहते है, ताकि विकेट बचाये जा सकें। उन्होंने इस मल्टीनेशन इवेंट में अब तक 13 मुकाबले खेले है जिसमें लगभग 17 की औसत और 23 के स्ट्राइक रेट से 18 विकेट लेने में सफल हुए है।

जसप्रीत बुमराह का टी20 रिकॉर्ड

एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाना है। ऐसे में छोटे फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह के आंकड़े काफी अहम हो जाते है। उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में 70 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 17.74 की औसत और 16.9 की स्ट्राइक रेट तथा 6.27 की इकॉनमी से 89 विकेट लिए है। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट लिए थे। ये आकंड़े 19 अगस्त तक के है।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में आखिरी बार लिया था हिस्सा

जसप्रीत बुमराह ने आखिरी बार इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस सीरीज में भी अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया था. लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उनको आखिरी मैच में आराम दिया गया था। हालाँकि, अब एशिया कप में उनको टीम में शामिल करने को लेकर काफी सवाल खड़े किये जा रहे है कि क्या उनको अभी टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version