Saturday, February 14

Baroda ने SMAT 2024 में सिक्किम के खिलाफ टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाया है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में गुरूवार (05 दिसंबर) को सिक्किम के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में बड़ौदा ने टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाया। इसी के साथ, उन्होंने जिम्बाब्वे द्वारा इसी साल जाम्बिया के खिलाफ बनाए गए 344/4 के टोटल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा ने शुरू से ही सिक्किम के गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा। उन्होंने पॉवरप्ले में 2 विकेट खोकर 108 रन बनाए और विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया। इस दौरान अभिमन्यु सिंह (17 गेंदों पर 53 रन) और शास्वत रावत (16 गेंदों में 43 रन) की शानदार पारी खेलकर आउट हुए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे भानु पुनिया ने 51 गेंदों पर 134 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 15 छक्के लगाए। इसके बाद, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शिवालिक शर्मा ने 17 गेंदों पर 55 और विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु सोलंकी ने 16 गेंदों पर 50 रन बनाए।

सिक्किम के सभी गेंदबाज काफी महँगे साबित हुए, लेकिन पल्जोर तमांग और रोशन कुमार 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे, जबकि तरुण शर्मा को भी एक सफलता मिली।

बड़ौदा ने बनाया टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टोटल

बड़ौदा ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 349 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इतिहास में पहला 300+ टोटल भी है। इस मुकाबले में तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक और एक बल्लेबाज ने शतक बनाया।

बड़ौदा ने सबसे बड़ा टी20 टोटल बनाने के मामले में जिम्बाब्वे के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर में गाम्बिया के खिलाफ 4 विकेट खोकर 344 रन बनाया था।

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े टोटल

  1. 349/5 – बड़ौदा vs सिक्किम, 2024
  2. 344/4 – जिम्बाब्वे vs गाम्बिया, 2024
  3. 314/3 – नेपाल vs मंगोलिया, 2023
  4. 297/6 – भारत vs बांग्लादेश, 2024
  5. 287/3 – सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024

बड़ौदा ने बनाया एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

बड़ौदा के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल मिलाकर 37 छक्के लगाए और एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मामले में भी जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने गाम्बिया के खिलाफ 344/4 के टोटल के दौरान 27 छक्के लगाए थे।

एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के

  1. 37 – बड़ौदा vs सिक्किम, इंदौर (एमराल्ड हाई स्कूल ग्राउंड) 2024
  2. 27 – जिम्बाब्वे vs गाम्बिया, नैरोबी (रुराका) 2024
  3. 26 – नेपाल vs मंगोलिया, हांगझू, 2023
  4. 23 – जापान vs चीन, 2024, मॉन्गकॉक,24
  5. 23 – भारत vs दक्षिण अफ्रीका, जोहांसबर्ग, 2024

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version