Thursday, June 18

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान और सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना की शादी को पोस्टपोन कर दिया गया है। हालाँकि उसके बाद से लगातार अफ़वाहों का बाज़ार गर्म हो गया है। लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं कि शादी को पोस्टपोन करने का कारण यह हो सकता है। अब पलाश मुच्छल की बहन ने उन अफ़वाहों को ख़ारिज करते हुए असली कारण बताया है। तो चलिए जानते हैं कि क्यों स्मृति की शादी स्थगित की गई है।

अनिश्चित समय के लिए पोस्टपोन की गई शादी

Smriti Mandhana And Palash Muchhal Wedding Postponed. Reason Came Out
Smriti Mandhana And Palash Muchhal Wedding Postponed. Reason Came Out

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, शादी के एक दिन पहले स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया था और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाना पड़ा था और उसके बाद ख़बरें आई थीं कि उनके होने वाले पति पलाश मुच्छल की भी तबीयत ख़राब हो गई है और उन्हें भी हॉस्पिटल ले जाया गया है। हालाँकि अभी उनकी हालत कैसी है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

स्मृति ने शादी के रस्म वाली फोटो को किया डिलीट

इसी बीच स्मृति ने अपनी शादी से पहले हो रहे फ़ंक्शन की सभी फोटो या तो डिलीट कर दी हैं या आर्काइव में डाल दी हैं। यही नहीं, जिसने भी फोटो पोस्ट की थी, सभी लोग फोटो डिलीट कर रहे हैं। हालाँकि इसके बाद ही अफ़वाहों का बाज़ार गर्म हो गया, जिसमें लोग कयास लगा रहे थे कि स्मृति ने अपने होने वाले पति को किसी के साथ देख लिया है, जिसके चलते शादी स्थगित कर दी गई है।

हालाँकि यह सब बेबुनियाद था और ऐसा कुछ नहीं है। पलाश मुच्छल की बहन पलक ने इन सभी अफवाहों को ख़ारिज करते हुए जानकारी दी है कि क्यों इस शादी को पोस्टपोन किया गया है।

पलक मुच्छल ने बताई शादी पोस्टपोन की असली वजह

दरअसल, पलक ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए कहा कि, “स्मृति के पापा की तबीयत ख़राब होने के चलते उनकी और पलाश की शादी को अनिश्चित समय के लिए रोक दिया गया है और ऐसे कठिन समय में आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूँ कि हमारे परिवार की निजता बनाए रखें।”

23 नवंबर को होनी थी स्मृति और पलाश की शादी

स्मृति और पलाश की शादी की रस्मों की वीडियो ने इंटरनेट पर जमकर धमाल मचाया था, जिन्हें लोग खूब पसंद भी कर रहे थे। क्योंकि भारत के अन्य खिलाड़ी शादी काफी निजता के साथ करते हैं, लेकिन यह पहली ऐसी वेडिंग थी जो इतने धूमधाम से हो रही थी और उसके वीडियो भी सामने आ रहे थे। स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र में होनी थी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version