Thursday, March 19
AUS vs SA, WTC Final: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए सिर्फ 69 रनों की जरूरत है। क्यूंकि इस समय ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है।
इस मैच के तीसरे दिन का खेल अब समाप्त हो चुका है। इस समय टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतने से अब केवल 69 रन ही दूर है। अफ्रीका की दूसरी पारी में उनके सबसे अनुभवी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने शानदार शतक लगाया है। जबकि उनका साथ टीम के कप्तान बावुमा ने बखूबी निभाते हुए शानदार अर्धशतक लगा दिया है।

खिताब जीतने से सिर्फ 69 रन दूर साउथ अफ्रीका :-

इस समय अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 212 रनों का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इसके बाद साउथ अफ्रीकाकी टीम भी अपनी पहली पारी में केवल 138 रन ही बना सकी थी। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहली पारी में कुल 74 रनों की बढ़त मिल गई।
Adam Markram
Adam Markram
इसके बाद फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी दूसरी पारी में भी कुल 207 रन ही बना पाई। इसके चलते हुएऑस्ट्रेलिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य दिया। इसके बाद तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने 2 विकेट के नुकसान पर कुल 213 रन बना लिए हैं।
Adam Markram and babuma
Adam Markram and babuma
इस समय अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम 102 रन और कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर खेल रहे हैं। अपनी दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए सभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस मार्कराम और बावुमा के सामने बेबस दिखाई दिए। क्यूंकि इन दोनों ही अफ्रीकी बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और अपना विकेट भी बचा कर रखा। इसके बाद अब मैच के चौथे दिन साउथ अफ्रीका को WTC Final फाइनल का खिताब जीतने के लिए केवल 69 रन ही चाहिए।

एडेन मार्कराम ने जड़ा शानदार शतक :-

aidan Markram and babuma
aidan Markram and babuma
दक्षिण अफ्रीका के सबसे अनुभवी बल्लेबाज एडेन मार्कराम अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। क्यूंकि इससे पहले साल 2023 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के 2 बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड यह शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं। इसके अलावा लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एडेन मार्कराम का यह पहला शतक ही है। जबकि उनके टेस्ट करियर का यह कुल 8वां टेस्ट शतक है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version