Saturday, February 21
WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र के फाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस फाइनल मैच में तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। वहीं इस बार दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे स्थान पर रहते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था। आइए इस मैच की प्लेइंग इलेवन और अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी जान लेते हैं।

ऐसा रहेगा पिच का मिजाज :-

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर खेलते हुए हमेशा बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच काफी अच्छी टक्कर देखने को मिलती है। लेकिन फिर भी यहां पर स्पिन गेंदबाजों की तुलना में तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा मिलता है। इस मैदान पर खेलते हुए शुरुआती दोनों दिन में पिच से ज्यादा उछाल मिलने के चलते सभी बल्लेबाजों को थोड़ा संभलकर खेलना होगा।
Lord's Cricket Ground
Lord’s Cricket Ground
अगर वो संभलकर नहीं खेलते हैं तो उनको जल्दबाजी करना काफी भारी पड़ सकता है। जबकि स्टीव स्मिथ के अनुसार यहां की पिच काफी सूखी है और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा तो स्पिन गेंदबाजों को काफी ज्यादा मदद मिलने लग जाएगी। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 300 रनों से अधिक है।

ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा है भारी :-

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में अभी तक ऑस्ट्रेलिया टीम का पलड़ा भारी रहा है। क्यूंकि टेस्ट क्रिकेट में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 101 मैच खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 54 मैचों में जीत दर्ज की है।
Australia Squad For WTC Final 2025
Australia Squad For WTC Final 2025
जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम को 26 टेस्ट में जीत मिली है। इसके अलावा इस बीच 21 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। जबकि तटस्थ मैदानों पर भी ये दोनों टीमें 3 मैचों में आपस में भिड़ी हैं। इनमें से 2 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत मिली है, जबकि इस दौरान एक मैच ड्रा पर समाप्त हुआ है।

कैसा रहने वाला है यहां का मौसम :-

इंग्लैंड में स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल के सभी पांचों दिन बारिश हो सकती है। इसके अलावा यहां पर मैच के दिनों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक जा सकता है। इसके अलावा यहां पर मैच के दूसरे दिन 42 प्रतिशत, तीसरे दिन 60 प्रतिशत और चौथे दिन 55 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन :-

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन : तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन : उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version