Tuesday, March 10

भारत के पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बढ़ानी को इंग्लैंड की मशहूर लीग The Hundred में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें आने वाले सीजन के लिए साउथर्न ब्रेव की पुरुष टीम का हेड कोच बनाया गया है। उनके साथ साथ इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल टीम में असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाएंगे।

बदानी और बेल को मिली दिल्ली कैपिटल्स के साथ साथ साउथर्न ब्रेव की जिम्मेदारी

आपको बता दें, कि हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स ने भी इयान बेल को हेमंग बदानी का असिस्टेंट कोच बनाया था। दिल्ली कैपिटल्स के मालिक GMR Group ने पिछले साल जुलाई में साउदर्न ब्रेव में 49% हिस्सेदारी खरीदी थी।

पिछले सीजन में बदानी दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच थे। उनकी कोचिंग में टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन आखिर में प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में सफल नहीं हुई थी।

हेमंग को कोचिंग का हैं अच्छा अनुभव

फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट में हेमंग बदानी को कोचिंग का बहुत अनुभव है। वह पहले भी जीएमआर ग्रुप की दूसरी टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने Seattle Orcas (MLC) और Dubai Capitals (ILT20) के साथ कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे है।

बताते चलें कि, बतौर खिलाड़ी बदानी भारत के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2000 से 2004 के बीच भारत के लिए 4 टेस्ट और 40 वनडे मैच खेले और 950 से ज्यादा रन बनाए।

बर्मिंघम फोनिक्स के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं हेमंग

दूसरी ओर इयान बेल को इंग्लैंड की कंडीशन का अच्छा अनुभव है। वह पहले इंग्लैंड अंडर-19 टीम और इंग्लैंड लायंस के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा 2024 में श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे के दौरान उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

2023 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे में भी कुछ समय के लिए कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे थे। द हंड्रेड में भी उनका अनुभव है, क्योंकि वह पहले बर्मिंघम फोनिक्स के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं।

फिर से साउथर्न ब्रेव को चैंपियन बनाना चाहेंगे हेमंग और बेल

साउथर्न ब्रेव ने 2021 में द हंड्रेड के पहले सीजन में टाइटल जीता था, जबकि 2024 में टीम फाइनल तक पहुंची थी लेकिन खिताब जीतने में सफल नहीं रही थी। हालांकि पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वह नॉकआउट तक नहीं पहुंच सकी। अब हेमंग बदानी और इयान बेल की जोड़ी के सामने टीम को दोबारा चैंपियन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version