ZIM vs SL: श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम के बीच बीते दिन सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को 5 विकेट से हरा दिया है। वहीं अब इसी के साथ श्रीलंका की टीम ने जिम्बाब्वे को उसी के घर में 2-0 से क्लीन स्विप भी कर दिया है। इन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच भी हरारे में ही खेला गया था।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने अपने 7 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम ने भी अपने 5 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। वहीं इस मैच में श्रीलंका की टीम के लिए बल्लेबाज पथुम निसांका के बल्ले से शानदार शतक आया है। जबकि उनके बल्लेबाज चरिथ असलांका ने भी 71 रनों का योगदान दिया।
पथुम निसांका ने दिलाई श्रीलंका को शानदार शुरुआत :-
इस मैच में 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 68 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। तब नुवानीडुफर्नांडो 14 रन और कुशल मेंडिस 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन फिर भी दूसरे छोर पर ओपनिंग करने आए पथुम निसांका टिके हुए थे।

इसके बाद तीसरे विकेट के लिए निसांका ने सदीरा समरविक्रमा के साथ मिलकर 95 गेंदों पर 78 रनों की उपयोगी साझेदारी की थी। लेकिन इसके बाद समरविक्रमा 46 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए थे।
पथुम निसांका ने जड़ा शानदार शतक :-

इसके बाद फिर चौथे विकेट के लिए पथुम निसांका और चरिथ असलांका के बीच 90 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। लेकिन इसके बाद पथुम निसांका शानदार शतक लगाकर आउट हो गए थे। इस मैच में उन्होंने 136 गेंदों पर 122 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 16 चौके भी देखने को मिले थे।
चरिथ असलांका ने खेली 71 रनों की पारी :-

इसके अलावा अन्य बल्लेबाज चरिथ असलांका ने भी अपनी टीम के लिए 61 गेंदों पर 71 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन इसके बाद वह भी आउट हो गए। वहीं जब वह आउट हुए थे तब उन्होंने अपनी टीम को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया था। इसके बाद फिर बल्लेबाज जनिथ लियानागे नाबाद 19 रन और कामिंदु मेंडिस ने नाबाद 5 रनों की पारी खेल अपनी टीम को मैच में शानदार जीत दिला दी।
ऐसी रही थी जिम्बाब्वे की बैटिंग :-
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के लिए बल्लेबाज टॉमकुर्रन ने सबसे ज्यादा 95 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद टीम के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने 59 और क्लाइवमडांडे ने भी 36 रन बनाए थे। उनके अलावा अपनी टीम के लिए ब्रायनबेनेट 21 रन, ब्रेंडनटेलर 20 और सीनविलियम्स ने 20 रनों का योगदान दिया था। वहीं इस बीच श्रीलंका की टीम की तरफ से दुष्मंथा चमीरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे। जबकि अन्य गेंदबाज असिथा फर्नांडो को भी 2 सफलता मिली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







