Saturday, March 14

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम अगले महीने के अंत में यानी जुलाई में श्रीलंका का दौरा करने वाली है। इस दौरान न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम एकदिवसीय और टी-20 सीरीज खेलने वाले हैं। इस दौरान पहले एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी इसके बाद टी-20 सीरीज का आयोजन होगा। ये सीरीज महिला क्रिकेट की रेंकिंग के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के जीत के आधार पर 2022-25 से आईसीसी महिला चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा बनेगी। वर्तमान में आईसीसी की रेंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान पर है जबकि श्रीलंका की टीम सातवें स्थान पर है।

इस सीरीज के तीनों मैच श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद आगामी 8 जुलाई से टी-20 के मैच खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज के तीनों मैच राजधानी कोलंबो में खेले जाने हैं। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की महिला टीम 23 जून को श्रीलंका पहुचेगी।

 

वनडे शेड्यूल 

पहला मैच- 27 जून- गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गॉल

दूसरा मैच- 30 जून- गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गॉल

तीसरा मैत- 3 जुलाई- गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गॉल

टी-20 शेड्यूल

पहला टी-20- 8 जुलाई- पी. सारा ओवल, कोलंबो

दूसरा टी-20- 10 जुलाई- पी. सारा ओवल, कोलंबो

तीसरा टी-20- 12 जुलाई- पी. सारा ओवल, कोलंबो

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version