Wednesday, February 11

Sri Lanka Vs India: भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से होगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम के नया कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है।

रोहित शर्मा के इस फ़ॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद कप्तान का पद खाली था। इसके साथ ही टीम इंडिया में कई वर्ल्ड कप विकेट खिलाड़ियों की वापसी हुई है। हालाँकि, कई खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल नही किया गया।

पिछले सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को टीम में जगह नही मिली है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारें में बात करने जा रहें हैं जिन्हें शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नही मिली है।  

Sri Lanka Vs India: अभिषेक शर्मा

Sri Lanka Vs India: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हें नही मिली भारतीय टीम में जगह, कमाल का रहा है पिछला रिकॉर्ड
Sri Lanka Vs India

भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अभी पिछली सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। उसके बावजूद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नही मिली। अभिषेक शर्मा ने पिछले सीरीज में जिम्बाम्बे के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार शतक लगाया था। 

Sri Lanka Vs India: ऋतुराज गायकवाड 

दाएँ हाथ के इस बल्लेबाज को इंटरनेशनल मैच खेलने का ज्यादा मौका नही मिला लेकिन इस खिलाड़ी को जब भी मौका दिया गया तब-तब इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम के लिए कई अहम पारियां खेली है।

Sri Lanka Vs India: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हें नही मिली भारतीय टीम में जगह, कमाल का रहा है पिछला रिकॉर्ड
Sri Lanka Vs India

श्रीलंका के खिलाफ होने वाले सीरीज में ऋतुराज गायकवाड को टीम में नही लिया गया। हाल ही में, जिम्बाम्बे के खिलाफ खेले गए सीरीज में इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया था बावजूद इसके ऋतुराज को टीम में जगह नही मिली। 

Sri Lanka Vs India: कुलदीप यादव 

टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले इस गेंदबाज को भी श्रीलंका के खिलाफ होने वाले सीरीज में जगह नही मिली है। कुलदीप को जिम्बाम्बे के खिलाफ भी आराम दिया गया था। 

Sri Lanka Vs India: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हें नही मिली भारतीय टीम में जगह, कमाल का रहा है पिछला रिकॉर्ड
 Sri Lanka Vs India

ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए कुलदीप को टीम में खिलाया जाएगा लेकिन उन्हें टीम से बाहर रखा गया है। बता दें कि, कुलदीप यादव को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम में रखा गया है। 

Sri Lanka Vs India: मुकेश कुमार

Sri Lanka Vs India: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हें नही मिली भारतीय टीम में जगह, कमाल का रहा है पिछला रिकॉर्ड
Sri Lanka Vs India

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने जिम्बाम्बे दौरे पर गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया था। मुकेश ने सिर्फ 3 मुकाबलों में ही 8 विकेट झटके थे। सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने अपने करियर का बेस्ट स्पेल फेंका था जिसमे उन्होंने 4 विकेट झटके थे।  

Sri Lanka Vs India: आवेश खान 

Sri Lanka Vs India: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हें नही मिली भारतीय टीम में जगह, कमाल का रहा है पिछला रिकॉर्ड
Sri Lanka Vs India

तेज गेंदबाज आवेश खान को जिम्बाम्बे में सिर्फ 3 ही मैच खेलने का मौका मिला था। उन्होंने 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। इसके बाद भी उन्हें श्रीलंका दौरे में टीम में शामिल नही किया गया। बता दें कि, आवेश खान को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रिजर्व खिलाड़ियों में भी शामिल थे।  

यह भी पढ़ें:-Paris Olympics 2024: ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल किस देश ने जीता है, जानिए किन देशों का नही खुला खाता

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version