Rising Stars Asia Cup 2025: इस बार राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन क़तर की राजधानी दोहा में हो रहा है। तभी तो अब इस टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसके लिए बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर दुनिथ वेलालगे को श्रीलंका ए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं यह टूर्नामेंट इसी महीने के अंत में दोहा (कतर) में खेला जाएगा।
इसके लिए श्रीलंका ए टीम में इस बार कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें लेग स्पिनर विजयकांत वियासकंठ और सहान अराच्चिगे, ऑलराउंडर मिलन रत्नायके और रमेश मेंडिस शामिल हैं। जबकि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज नुवानिदु फर्नांडो और निशान मादुश्का, तथा तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन को भी शामिल किया गया है।
श्रीलंका टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी है शामिल :-
इसके अलावा श्रीलंका टीम के इस स्क्वॉड के अधिकांश खिलाड़ियों की जगह सीनियर टीम में स्थायी नहीं है। लेकिन फिर भी वेलालगे, नुवानिदु और मादुश्का पिछले कुछ महीनों में श्रीलंका की ODI या T20 टीम में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज रत्नायके ने भी जून में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था। जबकि मदुशन ने भी साल 2024 के बाद से श्रीलंका के लिए कोई मैच नहीं खेला है।

इसके अलावा श्रीलंका की इस टीम में युवा खिलाड़ी विषेन हालंबागे को भी शामिल किया गया है। उनको अभी हाल ही में श्रीलंका की सीनियर टीम में बुलाया गया था, लेकिन तब से वह अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं। जबकि मेश मेंडिस ने फरवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था। इसके अलावा युवा श्रीलंकाई खिलाड़ी विजयकांत वियासकंठ पिछले कुछ सालों से राष्ट्रीय टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।

लेकिन उनको वानिंदु हसरंगा और जेफ्री वांडरसे की मौजूदगी के कारण अभी तक खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। जबकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इनमें खासकर उन्होंने अभी हाल ही में खेले गए SLC T20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। क्यूंकि यह इस साल लंका प्रीमियर लीग (LPL) के स्थगित होने के बाद श्रीलंका का सबसे बड़ा T20 घरेलू टूर्नामेंट था।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए श्रीलंका ए टीम:
दुनिथ वेलालगे (कप्तान), विषेन हालंबागे, निशान मादुश्का (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, लसिथ क्रूसपुल्ले, रमेश मेंडिस, काविंदु डे लिवेरा, साहन अराच्चिगे, अहन विक्रमसिंघे, प्रमोद मदुशन, गरुका संकेथ, इसिथा विजेसुंदरा, मिलन रत्नायके, विजयकांत वियासकंठ, त्रवीन मैथ्यू।

इसके अलावा श्रीलंका की ए टीम अपने ग्रुप में अफगानिस्तान ए, हांगकांग ए और बांग्लादेश ए से अपंने मैच खेलने वाली है। जबकि ग्रुप बी में भारत ए, पाकिस्तान ए, ओमान और यूएई की टीम को शामिल किया गया है। वहीं इन दोनों ही ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल :-
14 नवंबर: ओमान बनाम पाकिस्तान, भारत बनाम यूएई
15 नवंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग, अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका
16 नवंबर: ओमान बनाम यूएई, भारत बनाम पाकिस्तान
17 नवंबर: हांगकांग बनाम श्रीलंका, अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
18 नवंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई, भारत बनाम ओमान
19 नवंबर: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
21 नवंबर: सेमीफाइनल (A1 बनाम B2, B1 बनाम A2)
23 नवंबर: फाइनल
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

