IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत आगामी 9 दिसंबर मंगलवार से हो रही है। वहीं इस सीरीज का पहला टी 20 मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाने वाला है। तभी तो अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से भी यह टी 20 सीरीज इन दोनों टीमों के लिए काफी अहम भी है। जबकि इस टी 20 सीरीज में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। क्यूंकि इस सीरीज में वह दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।
शतक लगाते ही कर लेंगे रोहित शर्मा की बराबरी :-
भारतीय क्रिकेट टीम के टी 20 कप्तान सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेलते हुए अगर इस सीरीज में एक शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। क्यूंकि इस वर्तमान समय में वह टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा इस सूची में पहले पायदान पर संयुक्त रूप से रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ने इस फॉर्मेट में खेलते हुए 5-5 शतक लगाए हैं।

अब अगर इस मौजूदा सीरीज में वह एक शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो इन दोनों की बराबरी कर लेंगे। इसके अलावा अगर वह इस सीरीज में 2 शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं टी20 इंटरनेशनल में अभी तक सूर्या ने 95 मैचों में खेलते हुए 2754 रन बनाए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 में ऐसा है सूर्या का रिकॉर्ड :-
इसके अलावा अगर टी20 फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने इस टीम के खिलाफ अभी तक 11 मैचों खेलते हुए 41.33 शानदार बल्लेबाजी औसत से कुल 372 रन बनाए हैं। वहीं इस समय वह दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। जबकि इस सूची में टॉप पर दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है।

इसके अलावा रोहित शर्मा ने टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 18 मैचों की 17 पारियों में कुल 429 रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए हमें उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। वहीं इस सूची में तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 टी20 मैचों की 13 पारियों में खेलते हुए उन्होंने भी कुल 394 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 39.40 और स्ट्राइक रेट 133.10 रहा है। वहीं इस टीम के खिलाफ सूर्या का बल्ला भी खूब चलता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







