Friday, February 20

IND vs AUS, T 20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 में सोमवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम ने अब सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्यूंकि भारतीय टीम ने सुपर 8 के अपने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हरा दिया है। अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में मुकाबला मजबूत दिख रही इंग्लैंड की टीम के साथ होना है।

indian cricket team

T 20 WORLD CUP 2024 भारतीय टीम इस टी 20 विश्व कप 2024 में अभी तक अजेय रही है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छा खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 205 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 181 रन ही बना सकी।

T 20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड के बल्ले से निकले। ट्रेविस हेड ने इस मुकाबले में कुल 76 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी यह मेहनत बेकार चली गई और अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी। तभी तो इस मुकाबले को भारतीय टीम ने बड़ी ही आसानी से जीत लिया। आइये जानते है कौन है इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के हीरो।

T 20 WORLD CUP 2024 रोहित शर्मा :-

rohit sharma

T 20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान रोहित शर्मा रहे है। क्यूंकि इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने केवल 41 गेंद पर सात चौके और आठ छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। जिस तरह से इस मुकाबले रोहित ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की कुटाई लगा रहे थे मानो वो उनसे साल 2023 वनडे विश्व कप की हार का बदला ले रहे हो।

T 20 WORLD CUP 2024 अक्षर पटेल :-

akshar patel

T 20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में अक्षर पटेल ने भी अपने 3 ओवर के स्पेल में केवल 21 रन ही दिए और एक विकेट भी लिया। इस एक विकेट के रूप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज मार्कस स्टोयनिस को आउट किया। इस मुकाबले में अक्षर अपनी गेंद के साथ – साथ अपनी फील्डिंग की वजह से भी टीम की जीत के हीरो रहे है। इस मुकाबले के 9वें ओवर में अक्षर पटेल ने डीप स्क्वायर लेग पर मिचेल मार्श का बेहतरीन कैच पकड़ा था। इस कैच ने ही भारतीय टीम की मुकाबले में वापसी भी करा दी थी।

T 20 WORLD CUP 2024 जसप्रीत बुमराह :-

jaspreet bumrah

T 20 WORLD CUP 2024 साल 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने एक शतकीय पारी खेली थी। जिसके चलते हुए ही भारत उस समय विश्व विजेता बनने से चूक गया था। इस मुकाबले में आज एक बार फिर से हेड भारतीय टीम के लिए विलेन साबित हो रहे थे। लेकिन तभी कप्तान रोहित शर्मा ने बुमराह को गेंदबाजी पर लगाया। जसप्रीत बुमराह ने पारी के 17 वें ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रेविस हेड को आउट कर दिया। उनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मुकाबले में काफी पीछे हो गई।

T 20 WORLD CUP 2024 अर्शदीप सिंह :-

arshdeep singh

T 20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आज एक बार फिर से टीम के लिए काफी बेहतरीन गेंदबाजी की। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 37 रन देकर 3 विकेट लिए। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वार्नर को आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने इस मुकाबले में टिम डेविड और मैथ्यू वेड को आउट किया।

T 20 WORLD CUP 2024 कुलदीप यादव :-

kuldeep yadav

T 20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में आज एक बार फिर से अपनी फिरकी से कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को काफी फसाया। उनकी इस गेंदबाजी के दम पर ही इस मैच में भारत की जीत के रास्ते खुले थे। कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 24 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में मिचेल मार्श के साथ – साथ ग्लेन मैक्सवेल का विकेट भी लिया।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी ओपन बैडमिंटन में भारत की चुनौती की अगुआई करेगी त्रीशा और गायत्री की जोड़ी

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version