Friday, February 20

Badminton: मंगलवार से शुरू हो रहे अमेरिकी ओपन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय टीम त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की अगुआई में टूर्नामेंट में खेलने उतरेगी। तभी तो त्रीसा और गायत्री की भारतीय महिला जोड़ी महिला डबल्स में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके सभी खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती को पेश करेंगे।

Trisha Jolly and Gayatri Gopichand

Badminton अब पेरिस ओलंपिक के शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। तभी तो पेरिस ओलंपिक में जाने वाले सभी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में जैसे पीवी सिंधू, एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी तथा अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की महिला डबल्स टीम ने इस टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया है।

Badminton त्रीसा-गायत्री को मिली दूसरी वरीयता:-

Badminton मई और जून महीने में हुए सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी त्रीशा और गायत्री की यह जोड़ी उपविजेता रही थी। तभी तो भारतीय जोड़ी त्रीशा और गायत्री को जो कि विश्व की 24 वें नंबर की जोड़ी है को इस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता दी गई है। इस टूनामेंट में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी त्रीशा और गायत्री को बाई के बाद सीधे प्री क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है।

Trisha Jolly and Gayatri Gopichand

Badminton अब इस टूर्नामेंट में भारतीय बैडमिंटन जोड़ी का मुकाबला सेई पेई शेन और हंग एन-जू की चीनी ताइपे की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। वहीं इस टूर्नामेंट के लिए दुनिया की 10 वें नंबर की जापान की जोड़ी रिन इवानागा और केइ नाकानिशी को शीर्ष वरीयता दी गई है। वहीं इस टूर्नामेंट के लिए पुरुष सिंगल्स में आठवीं वरीयता प्राप्त प्रियांशु राजावत ड्रा में शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है।

Badminton इस टूर्नामेंट में प्रियांशु राजावत अपने अभियान की शुरुआत चेक गणराज्य के यान लोडा के खिलाफ मुकाबले खेलकर करेंगे। वहीं इस टूर्नामेंट के लिए आयुष शेट्टी और एस शंकर मुथुस्वामी सुब्रमण्यम भी पुरुष सिंगल्स के लिए दो अन्य भारतीय मौजूद है। इस टूर्नामेंट में आयुष शेट्टी का सामना सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह से होगा, जबकि शंकर मुथुस्वामी सुब्रमण्यम अपना अभियान क्वालीफायर के खिलाफ खेल कर शुरू करेंगे।

Trisha Jolly and Gayatri Gopichand

Badminton वहीं इस टूर्नामेंट के लिए भारत की सातवीं वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ महिला सिंगल्स के ड्रा में शीर्ष पर रही है। इस टूर्नामेंट में मालविका बंसोड़ अपने अभियान की शुरुआत एस्टोनिया की क्रिस्टिन कूबा के खिलाफ खेलते हुए शुरू करेंगी। वहीं महिला सिंगल्स में गैर वरीयता प्राप्त तान्या हेमंत भी दूसरी भारतीय खिलाड़ी है। जो अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वेन ची यू से खेलते हुए करेंगी।

Trisha Jolly and Gayatri Gopichand

Badminton इस टूर्नामेंट के लिए पुरुष डबल्स में भारत के कृष्ण प्रसाद गारगा और साई प्रतीक के को छठी वरीयता दी गई है। वहीं इस टूर्नामेंट में उनको अभियान की शुरुआत आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ मैच खेल कर करनी है। वहीं इस टूर्नामेंट में भारत के रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गड्डे मिक्स्ड डब्लस में एकमात्र भारतीय जोड़ी है। इस भारतीय जोड़ी को अपनी अभियान की शुरुआत एलेक्जेंडर डुन और जूली मैकफर्सन की जोड़ी के साथ मैच खेल कर करनी है।

ये भी पढ़ें: राशिद खान ने T20I क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, टिम साउदी के एलीट क्लब में हुए शामिल

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version