Sunday, February 15

Rashid Khan Joins Elite List Of Tim Southee in T20I Cricket (AFG vs BAN, T20 World Cup 2024)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सुपर-8 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। इसी के साथ, उन्होंने टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी के एलीट क्लब में शामिल हो गए।

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले के बारे में अधिक बात करें तो, इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 115 रन बनाए। जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम 105 रनों पर ऑल आउट हो गई और उन्हें DLS मेथड के जरिए 8 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस दौरान, कप्तान राशिद खान ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए और अपनी टीम के हीरो रहे। इसी के साथ उन्होंने टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बने राशिद खान

AFG vs BAN Rashid Khan Completes 150 Wickets in T20Is Tim Southee
Rashid_Khan (AFG vs BAN, T20 World Cup 2024)

राशिद खान ने इस मैच में जैसे ही बांग्लादेशी बल्लेबाज तौहीद हृदोय का विकेट चटकाया, वैसे ही उन्होंने टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट पूरे कर लिए। राशिद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन चुके हैं। इसी के साथ वह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी के एलीट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। साउदी इस समय 164 विकेटों के साथ टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

AFG vs BAN Rashid Khan Completes 150 Wickets in T20Is Tim Southee
Rashid_Khan (AFG_vs_BAN, T20 World Cup 2024)

यदि टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की सूची देखें तो, टिम साउदी (164 विकेट) पहले स्थान पर, राशिद खान (152 विकेट) दूसरे स्थान पर, शाकिब अल हसन (149 विकेट) तीसरे स्थान पर, ईश सोढ़ी (138 विकेट) चौथे स्थान पर और मुस्तफिजुर रहमान (128 विकेट) पांचवें स्थान पर हैं।

टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट चटकाने वाले पहले स्पिनर बने राशिद खान

AFG vs BAN Rashid Khan Completes 150 Wickets in T20Is Tim Southee
Rashid_Khan (AFG_vs_BAN, T20 World Cup 2024)

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान राशिद खान टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए। मैच समाप्त होने तक उन्होंने 92 मैचों में 152 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं।

AFG vs BAN Rashid Khan Completes 150 Wickets in T20Is Tim Southee
Rashid_Khan (AFG_vs_BAN, T20_World_Cup 2024)

राशिद खान के अलावा, स्पिन गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर शाकिब अल हसन का नाम आता है, जिन्हें टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट की आवश्यकता है।

 

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version