Australia vs Oman Match Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज का लास्ट मैच आज खेला जायेगा। इसका आंखरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में भारतीय समय शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको आंकड़ों और टीमों के हालिया फॉर्म को देखते हुए ये बताएँगे की इस मैच में कौन सी टीम बाजी जीत सकती है।
मैच पूर्वानुमान: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 – मैच 40 (ग्रुप बी), ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान- 20 फरवरी
स्थान: Pallekele International Cricket Stadium, कैंडी
स्सेटेडियम से जुड़े आँकड़े (टी20 अंतरराष्ट्रीय)
- पहली पारी का औसत स्कोर: 168
- दूसरी पारी का औसत स्कोर: 146
ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा फॉर्म
ऑस्ट्रेलिया ग्रुप B में फिलहाल चौथे स्थान पर है। टीम ने अब तक 3 मैचों में से 1 जीता है और 2 में हार का सामना किया है। ICC Men’s T20 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन मैट रेनशॉ (102 रन) ने बनाए हैं, जबकि नाथन एलिस 4 विकेट के साथ प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
अपने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 181 रन बनाए। मिशेल मार्श (54) और ट्रैविस हेड (56) ने तेज और प्रभावशाली शुरुआत दी, जिससे बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद जगी। लेकिन मध्यक्रम टिक नहीं सका और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने एक शुरुआती झटका जरूर खोया, लेकिन पाथुम निसांका (52 गेंदों में 100 रन) और कुसल मेंडिस की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। 97 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी के बाद श्रीलंका ने 18वें ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
T20 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया : लास्ट 3 मैच- W. W. L
ओमान की मौजूदा फॉर्म
ओमान अंक टेबल में सबसे नीचे है और अब तक अपने सभी 3 मैच हार चुका है। इस टूर्नामेंट में ओमान के लिए आमिर कलीम ने 61 रन बनाए हैं, जबकि शकील अहमद 3 विकेट लेकर टीम के प्रमुख गेंदबाज रहे हैं।
पिछले मैच में ओमान को आयरलैंड से 96 रन की करारी हार झेलनी पड़ी। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 235/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। लोर्कन टकर (94 रन, 51 गेंद) और गैरेथ डेलानी (56 रन, 30 गेंद) ने शानदार पारियां खेलीं, जबकि जॉर्ज डॉकरेल ने अंत में तेजी से रन जोड़े।
जवाब में ओमान की शुरुआत कमजोर रही। हालांकि आमिर कलीम (50) और हम्माद मिर्जा (46) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन रन गति बढ़ाने के दबाव में दोनों आउट हो गए। टीम 139 रन पर सिमट गई और 96 रन से मुकाबला हार गई।
T20 World Cup 2026 में ओमान : लास्ट 3 मैच- L. L. L
दोनों टीमों का स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया का संभावित प्लेइंग XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़ाम्पा।
ओमान का संभावित प्लेइंग XI: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्ज़ा, वसीम अली, करण सोनवाले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओदेदरा, शफीक जान, आशीष ओदेदरा, जितेन रमणंदी।
संभावित बेस्ट प्रदर्शन
सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं: जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया), हम्माद मिर्जा (ओमान)
सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं: एडम जांपा (ऑस्ट्रेलिया),शकील अहमद (ओमान)/ आमिर कलीम (ओमान)
सबसे ज्यादा छक्के: टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया)
संभावित प्लेयर ऑफ द मैच: जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया)
अनुमानित स्कोर (यदि पहले बल्लेबाजी करें)
- ऑस्ट्रेलिया: 190+
- ओमान: 130+
आज का मैच जीतने वाली टीम: ऑस्ट्रेलिया
ध्यान दें: ये आर्टिकल उपलब्ध आँकड़ों और हालिया प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई हैं।







