Wednesday, February 11

टी20 मुंबई लीग 2025 की नीलामी बुधवार को आयोजित हुई, जहां एक युवा ऑलराउंडर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 24 साल के अथर्व अंकोलेकर को ईगल ठाणे स्ट्राइकर ने 16.25 लाख में खरीदा और इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बना दिया। यह बोली कई अनुभवी और IPL में खेल चुके सितारों को पीछे छोड़ते हुए लगी, जिससे यह खरीद IPL के बाहर की एक बड़ी कहानी बन गई।

माथरे और रघुवंशी जैसे IPL प्लेयर्स को छोड़ा पीछे

Ayush Mathare, IPL 2025
Ayush Mathare/Getty Images

नीलामी में कई बड़े नाम मौजूद थे, जिनमें चेन्नई से जुड़े आयुष माथरे और केकेआर के अंग्कृष रघुवंशी भी शामिल थे। आयुष को ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने 14.75 लाख में खरीदा, जबकि रघुवंशी को सोबो मुंबई फलक्सन (SoBo Mumbai Falcons) ने 14 लाख की कीमत पर टीम में शामिल किया। इसके अलावा शम्स मुलानी और मुशीर खान भी 14 लाख से 15 लाख की कीमत तक पहुंचे। लेकिन अंत में बाज़ी मारी अथर्व ने, जो 16.25 लाख की बोली के साथ सबसे ऊपर निकल गए।

कौन हैं अथर्व अंकोलेकर?

T20 ML 2025, Who is Atharva Ankolekar
T20 ML 2025, Atharva Ankolekar/Getty Images

अथर्व अंकोलेकर मुंबई के रहने वाले हैं और एक बाएं हाथ के बल्लेबाज व स्लो लेफ्ट-आर्म अर्थोंडॉक्स (orthodox) गेंदबाज हैं। वह पहली बार 2019 के ACC U-19 एशिया कप में चर्चा में आए थे, जहां उन्होंने सबसे ज़्यादा विकेट लेकर भारत को खिताब जिताया था। खासतौर पर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 5/28 की गेंदबाज़ी ने उन्हें स्टार बना दिया था।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

2019 की सफलता के बाद अथर्व ने 2021 में मुंबई के लिए सीनियर डेब्यू किया। उन्होंने लिस्ट ए फॉर्मेट में 15 मैचों में 161 रन बनाए और 16 विकेट झटके हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी 4/55 रही है। वहीं, टी20 फॉर्मेट में भी उन्होंने 15 मैचों में 10 विकेट और 92 रन बनाए हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं और यही उन्हें टी20 लीग्स के लिए बहुमूल्य बनाता है।

ईगल ठाणे स्ट्राइकर की रणनीति में फिट बैठते हैं अथर्व

ईगल ठाणे स्ट्राइकर ने इस सीजन नीलामी में काफी आक्रामक रुख अपनाया और अथर्व के अलावा सैराज पाटिल को भी 15 लाख में अपनी टीम में शामिल किया। टीम का फोकस युवा और प्रभावशाली खिलाड़ियों को चुनने पर रहा और अथर्व उनके लिए एक ऑल-इन-वन पैकेज साबित हो सकते हैं।

नीलामी के टॉप 6 सबसे महंगे खिलाड़ी

1. अथर्व अंकोलेकर  16.25 लाख        Eagle Thane Strikers
2. मुशीर खान          15 लाख              ARCS Andheri
3. सैराज पाटिल       15 लाख              Eagle Thane Strikers
4. आयुष माटरे        14.75 लाख         Triumph Knights Mumbai NE
5. अंग्कृष रघुवंशी    14 लाख               SoBo Mumbai Falcons
6. शम्स मुलानी        14 लाख               Aakash Tigers Mumbai Western

संघर्ष से सफलता तक, अथर्व की कहानी है प्रेरणा

अथर्व की सफलता सिर्फ क्रिकेट की बात नहीं है, यह एक संघर्ष की कहानी भी है। उनके पिता का निधन बचपन में ही हो गया था। उनकी मां बस में कंडक्टर की नौकरी कर घर चलाती थीं और बेटे को क्रिकेटर बनाने का सपना जीती थीं। आज उसी संघर्ष और मेहनत का नतीजा है कि अथर्व 16.25 लाख की बोली के साथ टी20 मुंबई लीग 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version