WI vs AFG, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 के 40 वें मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने अफगानिस्तान की टीम को 104 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले तो बेटिंग में कमाल किया फिर उसके बाद अपनी शानदार बॉलिंग के दम पर इस मैच में जीत दर्ज की। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

वहीं जब इस बड़े लक्ष्य को अफगानिस्तान की टीम बनाने के लिए मैदान पर आई तो पूरी की पूरी अफगानिस्तान की टीम 16.2 ओवर में ही केवल 114 रनों पर ही आल आउट हो गई। वेस्टइंडीज के लिए बेटिंग में बल्लेबाज निकोलस पूरन ने कमाल की पारी खेली। वहीं जब टीम बॉलिंग करने आई तो गेंदबाज ओबेद मैककॉय ने शानदार गेंदबाजी करके टीम को जीत दिलाई।
T20 WORLD CUP 2024 निकोलस पूरन ने इस मुकाबले में 53 गेंदों पर 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से कुल 98 रन बनाए। उनके इन्ही रनों के दम पर वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में 200 रनों के आंकड़े को भी पार किया। इसके बाद वेस्टइंडीज के लिए बॉलिंग में गेंदबाज ओबेद मैककॉय ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उन्होंने अपनी घातक बॉलिंग से अफगानिस्तान की टीम की बैटिंग की कमर ही तोड़ कर रख दी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया। इस मुकाबले में शुरू से ही वेस्टइंडीज की टीम का दबदबा बना रहा।
T20 WORLD CUP 2024 ऐसी रही अफगानिस्तान की बल्लेबाजी :-
T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में जब 219 रनों के लक्ष्य को बनाने के अफगानिस्तान की टीम आई तो उन्होंने अपना पहला विकेट पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही खो दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज़ के रूप में अफगानिस्तान को पहला झटका लगा , जो बिना खता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद इब्राहिम जादरान और गुलाबदीन नायब ने दूसरे विकेट लिए 45 रनों की साझेदारी की। इस मुकाबले में यह साझेदारी अफगानिस्तान की टीम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।

इसके बाद 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर गुलाबदीन आउट हो गए और इस साझेदारी का अंत भी हो गया। इस मुकाबले में गुलाबदीन ने 10 गेंद पर 1 चौके की मदद से केवल 7 ही रन बनाए। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम को तीसरा झटका इब्राहिम जादरान के रूप में लगा। इब्राहिम जादरान ने इस मुकाबले में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 38 रनों की पारी खेली। इसके बाद 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर नजीबुल्लाह जादरान के रूप में अफगानिस्तान की टीम को चौथा झटका लगा। नजीबुल्लाह जादरान इस मुकाबले में बिना खता खोले ही आउट हो गए।
T20 WORLD CUP 2024 इसके बाद टीम को पांचवां झटका मोहम्मद नबी के आउट के रूप में लगा। मोहम्मद नबी इस मुकाबले में केवल 1 ही रन बना सके। इसके बाद 12 वें ओवर की तीसरी गेंद पर अज़मतुल्लाह उमरज़ई आउट हो गए। उन्होंने इस मुकाबले में 19 गेंद खेलकर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 23 रन बनाए। इसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ही करीम जनत 9 गेंद खेलकर 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

इसके बाद अफगानिस्तान की टीम का आठवां विकेट नूर अहमद के रूप में 15वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा। इसके बाद नौवां विकेट 16वें ओवर की चौथी गेंद पर नवील उल हक के रूप में गिरा। इसके बाद दसवां विकेट अफगानिस्तान की टीम के कप्तान राशिद खान के रूप में गिरा। राशिद खान ने इस मुकाबले में 11 गेंद खेलकर 2 चौके और 1 छक्का लगाकर 18 रन की पारी खेली।
T20 WORLD CUP 2024 वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों ने किया कमाल :-
T20 WORLD CUP 2024 में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से अफगानिस्तान की टीम पर हावी दिखाई दी। वेस्टइंडीज के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा ओबेद मैककॉय ने 3 विकेट लिए। ओबेद मैककॉय ने अपने 3 ओवर के स्पेल में कुल 14 रन ही खर्च किए। इसके अलावा इस मुकाबले में अकील हुसैन और गुडकेश मोती ने भी दो – दो अफगानी बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं इसके बाद आंद्रे रसेल और अल्जारी जोसेफ ने भी एक – एक विकेट अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: युक्रेन के खिलाफ रोमानिया की धमाकेदार जीत, कोच इओर्डनेस्कु को मिला बर्थडे गिप्ट







