IND vs AFG, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 के सुपर-8 चरण में बारबेडोस में खेले गए ग्रुप-ए के मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए।

वहीं जब इन 182 रनों के लक्ष्य को बनाने के लिए अफगानिस्तान की टीम मैदान में आई तो केवल 134 रन ही बना पाई। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन अजमतुल्लाह उमरजई ने बनाए। उन्होंने इस मुकाबले में 26 रनों की पारी खेली। जबकि बल्लेबाज गुलबदीन नायब ने भी 19 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाजों ने अफगानिस्तान की टीम पर अपनी गेंदबाजी से पूरी तरह से दवाब बनाए रखा।
T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में भारत के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी का नजारा पेश किया। इन दोनों ही तेज गेंदबाजों ने इस मुकाबले में तीन – तीन अफगानी बल्लेबाजों को आउट किया। जबकि लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने भी इस मुकाबले में खेलते हुए 2 विकेट चटकाए। जबकि रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने भी इस मुकाबले में एक – एक बल्लेबाजों को आउट किया।
T20 WORLD CUP 2024 ऐसी रही अफगानिस्तान की पारी :-
T20 WORLD CUP 2024 भारत की टीम द्वारा दिए गए 182 रनों के लक्ष्य को जब अफगानिस्तान की टीम बनाने के लिए मैदान पर आई तो उनकी पारी की शुरुआत काफी खराब रही। इस मुकाबले में जब अफगानिस्तान की टीम केवल 13 रन के स्कोर ही थी तो उनको पहला झटका भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दे दिया। इस झटके के रूप में बुमराह ने गुरबाज को आउट किया।

T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में गुरबाज ने 8 गेंद खेलकर केवल 11 रन ही बनाए। इसके बाद जब टीम का स्कोर 23 रन था तो भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने अफगानिस्तान की टीम को दूसरा झटका दे दिया। तब अक्षर पटेल ने इब्राहिम जारदान को आउट किया। इस मुकाबले में इब्राहिम जारदान ने 11 गेंद पर केवल 8 रन ही बनाए। इसके बाद अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने जजई को आउट कर दिया। जजई ने इस मुकाबले में केवल 2 ही रन बनाए।
तभी इसके बाद ही भारत के लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने गुलबदीन नायब को आउट कर दिया। इस मुकाबले में गुलबदीन नायब ने 21 गेंद खेलकर केवल 17 रनों की पारी खेली। इसके बाद इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने अजमतुल्लाह उमरजई को आउट कर दिया। अजमतुल्लाह उमरजई ने इस मुकाबले में 20 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली।

T20 WORLD CUP 2024 इसके बाद ही जसप्रीत बुमराह ने नजीबुल्लाह जादरान को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस मुकाबले में नजीबुल्लाह जादरान ने 17 गेंद खेलकर 19 रनों की पारी खेली। इसके बाद ही किलदीप यादव ने मोहम्मद नबी को भी अपना शिकार बना लिया। मोहम्मद नबी ने इस मुकाबले में 14 गेंद खेलकर 14 रन ही बनाए। इसके बाद अफगानिस्तान की पूरी की पूरी टीम ही 134 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई।
T20 WORLD CUP 2024 ऐसी रही भारत की पारी :-
T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस को जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 181 रन बनाए। इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकले।

इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली। इसके अलावा इस भारतीय पारी में उप कप्तान हार्दिक पांड्या ने 32 रन बनाए जबकि विराट कोहली ने भी 24 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट कप्तान राशिद खान और फजलहक फारूकी ने लिए। इन दोनों ही गेंदबाजों ने तीन – तीन भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया। जबकि एक सफलता तेज गेंदबाज नवीन उल-हक को भी मिली।
ये भी पढ़ें: भारत बनाम अफगानिस्तान के मैच से पहले आई दुखद खबर, जानें क्या है मामला ?







