Thursday, June 11

Team India Schedule : इस समय भारतीय टीम टी 20 विश्व कप खेलने में व्यस्त है। अब इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2024-2025 सीजन के भारतीय टीम के लिए पुरे शेड्यूल को जारी कर दिया है। भारतीय टीम इस घरेलु सीरीज की शुरुआत सितम्बर के महीने में बांग्लादेश की टीम के खिलाफ करेगी।

indian team
image source : X

Team India Schedule इस घरेलु सीरीज में भारतीय टीम बांग्लादेश की टीम से पहले 2 टेस्ट मैच खेलेगी फिर उसके बाद 3 टी20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम इसी साल न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के साथ भी सीरीज खेलेगी। बांग्लादेश का यह भारत के साथ दौरा 19 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक रहने वाला है। भारत के साथ इस दौरे में बांग्लादेश की टीम पहले 2 टेस्ट मैच खेलेगी।

indian cricket team
image source : X

Team India Schedule इस दौरे का पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा , फिर इसके बाद इस दौरे का दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जाएगा। इसके बाद टेस्ट मैचों की सीरीज ख़त्म होने के बाद ही इन दोनों टीमों के बीच 6 से 12 अक्टूबर के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। इन 3 मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला , दूसरा मुकाबला दिल्ली और तीसरा मुकाबल हैदराबाद में खेला जाएगा।

india cricket team
image source : X

फिर इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम 16 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भारतीय टीम के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। इन 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में , दूसरा मुकाबला पुणे में और तीसरा मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। फिर इसके बाद अगले साल 2025 की शुरुआत में भारतीय टीम को इंग्लैंड की मेजबानी करनी है।

Team India Schedule इंग्लैंड की टीम का यह भारतीय दौरा 22 जनवरी से शुरू होगा और 12 फरवरी तक रहने वाला है। इस दौरे में भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम को 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। ये सभी मुकाबले भारत के कुल 8 शहरों में खेले जाएंगे। तो चलिए इस भारतीय शेड्यूल का पूरा विवरण आपको बताते है, जो इस प्रकार है।

Team India Schedule बांग्लादेश का भारत दौरा :-

टेस्ट सीरीज :- 

पहला टेस्ट- 19-23 सितंबर 2024, चेन्नई

दूसरा टेस्ट- 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024, कानपुर

T20 सीरीज :- 

पहला टी20- 6 अक्टूबर 2024, धर्मशाला

दूसरा टी20- 9 अक्टूबर 2024, दिल्ली

तीसरा टी20- 12 अक्टूबर 2024, हैदराबाद

Team India Schedule न्यूजीलैंड का भारत दौरा

टेस्ट सीरीज :- 

पहला टेस्ट- 16-20 अक्टूबर 2024, बेंगलुरू

दूसरा टेस्ट- 24-28 अक्टूबर 2024, पुणे

तीसरा टेस्ट- 1-5 नवंबर 2024, मुंबई

Team India Schedule इंग्लैंड का भारत दौरा

T20 सीरीज :- 

पहला टी20 – 22 जनवरी 2025, चेन्नई

दूसरा टी20 – 25 जनवरी 2025, कोलकाता

तीसरा टी20 – 28 जनवरी 2025, राजकोट

चौथा टी20 – 31 जनवरी 2025, पुणे

पांचवां टी20- 2 फरवरी 2025, मुंबई

 

वनडे सीरीज :-

पहला वनडे – 6 फरवरी 2025, नागपुर

दूसरा वनडे – 9 फरवरी 2025, कटक

तीसरा वनडे – 12 फरवरी 2025, अहमदाबाद

ये भी पढ़ें: टी 20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया का जीत के साथ आगाज, अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version