T20 World Cup 2024: टी 20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा कर लिया है। तभी तो अब हर भारतीय फैंस अपनी टीम इंडिया का घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। लेकिन भारतीय टीम के वहां से लौटने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभी भारतीय टीम को बारबाडोस से घर लौटने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। क्यूंकि बारबाडोस में अभी भी एक बड़े तूफान की चेतावनी है। जिसके चलते हुए अभी वहां पर सभी एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है।
T20 World Cup 2024 बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया :-
T20 World Cup 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 7 रनों से हराकर इस ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया था। इस टूर्नामेंट में 30 जून को आईसीसी ने रिजर्व डे के तौर पर रखा था। तभी तो भारतीय टीम को 1 जुलाई को घर वापसी के लिए अपनी उड़ान भरनी थी।

T20 World Cup 2024 इससे पहले भारतीय टीम को यूएई जाना है और फिर वहां से मुंबई के लिए अपनी फ्लाइट पकड़कर मुंबई लौटना था। लेकिन अब बारबाडोस में चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी के बाद भारतीय टीम अपनी उड़ान नहीं भर पाई है। अब भारतीय टीम को एक और दिन वहीं पर होटल में ही रुकना पड़ेगा। इसके चलते ही अब बीसीसीआई ने किसी दूसरे विकल्प की तरफ देखना शुरू कर दिया है। इसके लिए अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड अमेरिका से सीधे भारत लौटने के लिए एक चार्टर प्लेन की व्यवस्था करने में जुट गया है। अगर ऐसा हुआ तो अब टीम इंडिया सीधे दिल्ली लौट सकती है।
T20 World Cup 2024 बारबाडोस में तूफान की है चेतावनी :-
T20 World Cup 2024 वेस्टइंडीज के बारबाडोस में इस समय चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी दी गई है। इसके चलते हुए अब बारबाडोस एयरपोर्ट को 30 जून के बाद से बंद कर दिया गया है। क्यूंकि वहां पर आने वाले हरिकेन तूफान में हवा की रफ्तार 170 से 200 किलोमीटर की होने की उम्मीद जताई गई है।

T20 World Cup 2024 तभी तो अब सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। अब ऐसे में बीसीसीआई भारतीय टीम को घर वापस लाने के लिए एक चार्टर प्लेन का इंतजाम कर रही है। ताकि टीम इंडिया को बारबाडोस से सुरक्षित निकाला जा सके। हम आपको यहां बता दें कि बेरिल 2024 अटलांटिक सीज़न का पहला तूफान है। जो रविवार की सुबह बारबाडोस की तरफ मुड़ते ही बहुत खतरनाक श्रेणी 3 के तूफान में बदल गया। राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार यह चक्रवाती तूफान आने वाले दिनों में अपने रास्ते में भारी तबाही लाएगा।
T20 World Cup 2024 बारबाडोस से कब तक निकलेगी टीम इंडिया :-

T20 World Cup 2024 इस समय भारतीय टीम को लेकर फ़िलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्रों की माने तो भारतीय टीम 3 जुलाई तक अपने देश भारत वापस लौट सकती है। लेकिन यह तो केवल वहां के मौसम पर ही निर्भर करेगा कि भारतीय टीम कब निकलेगी। क्यूंकि भारतीय टीम को इसके बाद न्यूयॉर्क निकलना था और वहीं से ही टीम को दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। तूफान के चलते हुए अब ऐसा नहीं होगा। अब भारतीय टीम सीधा दिल्ली आ सकती है।
ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने खोली टीम इंडिया के लिए अपनी तिजोरी, 125 करोड़ रुपये देने का किया एलान

