5 ऑलराउंडर, T20 विश्व कप में चले तो उस मैच में सामने वाली टीम का हारना लगभग तय
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज़ 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में किया जाएगा। भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है और उन्होंने ऐसा कारनामा भी किया है। इस टूर्नामेंट में पंड्या के अलावा अगर कोई भी बढ़िया ऑलराउंडर अगर बल्ले और गेंद से खेले तो किसी भी मैच का रुख पलट सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 ऑलराउंडर्स के बारे में बताएंगे, जो T20 वर्ल्ड कप में अगर अच्छा खेलते हैं तो सामने वाली टीम के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं।
5. जेसन होल्डर
वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर भी इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से मैच-विनिंग पारी खेल सकते हैं। उन्होंने WI की टीम के लिए अब तक 89 T20 मैचों में 747 रन बनाए हैं और 98 विकेट लिए हैं, जिसमें एक फाइव विकेट हॉल भी शामिल है।
4. राशिद खान
अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान भी इस बार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बल्ले और गेंद से वर्ल्ड कप में अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं। पहले राशिद सिर्फ गेंदबाजी करते थे। फिलहाल वे अपनी बैटिंग और बॉलिंग के दम पर अपनी टीम को मैच जिता चुके हैं। इन्होंने अब तक 111 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए 187 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 5/3 का है। और उन्होंने 602 रन भी टीम के लिए जोड़ चुके हैं।
3. कैमरन ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी होंगी। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से कुल 24 टी20 मुकाबले खेलते हुए 614 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 13 विकेट भी चटकाए हैं।
2. शिवम दुबे
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज में इसका नज़ारा दिखा चुके हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से यह बता दिया है कि सेलेक्टर्स ने उन्हें क्यों T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के स्क्वाड में चुना है।
शिवम दुबे ने अब तक भारत के लिए कुल 55 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान इन्होंने 756 रन और 26 विकेट भी झटके हैं। अगर इस विश्व कप में दुबे का बल्ला चलता है तो विरोधी टीम के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।
1. सैम करन
इंग्लैंड के यंग स्टार सैम करन सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑलराउंडर्स में से एक हैं। सैम अपनी तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजी से विरोधी टीम के ऊपर दबदबा बना सकते हैं। अब तक उन्होंने टीम इंग्लैंड के लिए कुल 66 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान इन्होंने 471 रन और 60 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का नमूना दिखाया है।

