T20 World Cup: इस समय टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। तभी तो इन दोनों देशों में खेले जा रहे इस संस्करण में अब तक कई रोमांचक मैच खेले गए हैं।
इसके चलते हुए कुछ मैचों में टीमों ने बड़े स्कोर बनाने में सफलता हासिल की है। इस बीच अब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ खेले मैच के दौरान टी-20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना डाला है। इसके चलते हुए आइए इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. श्रीलंका : 260/6 बनाम केन्या : साल 2007 :-
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साल 2007 के टी-20 विश्व कप में केन्या क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 260 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 44 गेंदों में 88 रन बनाए थे।

जबकि अन्य दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने के बल्ले से तब केवल 27 गेंदों में 65 रन आए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में केन्या की पूरी टीम केवल 88 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके चलते हुए तब श्रीलंका की टीम को उस मैच में 172 रनों की बड़ी जीत मिली थी।
2. वेस्टइंडीज : 254/6 बनाम जिम्बाब्वे : साल 2026 :-
जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 54 रन के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद फिर अपनी टीम के लिए शिमरोन हेटमायर (85) और रोवमैन पॉवेल (59) ने शानदार अर्धशतक लगाए थे।

जबकि अंत में फिर कैरेबियाई बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में 31 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 6 विकेट खोकर 254 रन तक पहुंचा दिया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 52 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। जबकि निचले क्रम में बल्लेबाज ब्रैड इवांस (43) ने अच्छी पारी खेली थी। इसके बाद फिर यह टीम केवल 147 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
3. आयरलैंड : 235/5 बनाम ओमान : साल 2026 :-
टी-20 विश्व कप 2026 के 22वें मैच में आयरलैंड क्रिकेट टीम ने ओमान टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन का स्कोर खड़ा किया था। तब उसी मैच आयरिश टीम की तरफ से बल्लेबाज लोरकन टकर ने 51 गेंदों में नाबाद 94 रन की शानदार पारी खेली थी।

उनके अलावा अन्य बल्लेबाज गैरेथ डेलानी ने 30 गेंदों में 56 रनों का योगदान दिया था। वहीं इसके बाद फिर इन रनों के जवाब में ओमान की पूरी टीम केवल 139 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
4. इंग्लैंड : 230/8 बनाम दक्षिण अफ्रीका : साल 2016 :-
इस सूची में चौथे स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 2016 के टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन का स्कोर खड़ा किया था। तब उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 4 विकेट खोकर 229 रन का स्कोर खड़ा किया था।

तब अपनी टीम की तरफ से हाशिम अमला ने 58 और क्विंटन डिकॉक ने 52 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने अपने 8 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। तब इंग्लिश टीम की तरफ से जो रूट के बल्ले से 44 गेंदों में सबसे ज्यादा 83 रन आए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

