T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने नामीबिया क्रिकेट टीम को 93 रन से हरा दिया है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन कस बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में नामीबिया की टीम केवल 116 रन पर ही सिमट गई थी। आइए टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीतों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. 93 रन बनाम नामीबिया : साल 2026 :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 में नामीबिया क्रिकेट टीम को 93 रन के बड़े अंतर स हरा दिया था। वहीं यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन कस बड़ा स्कोर खड़ा किया था। तब भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में नामीबिया की टीम केवल 116 रन पर ही सिमट गई थी।
2. 90 रन बनाम इंग्लैंड : साल 2012 :-
इस सूची में दूसरे नंबर पर भारत की इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन की जीत आती है। भारत की यह जीत साल 2012 के विश्व कप में आई थी। वहीं उस मैच में भारतीय टीम को 90 रनों से जीत मिली थी। उस समय यह मैच कोलंबो में खेला गया था।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 4 विकेट खोकर 170 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा (55) और गौतम गंभीर (45) की पारियां खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 80 रन ही बना पाई थी। तब हरभजन सिंह ने 4, इरफान पठान और पीयूष चावला ने 2-2 विकेट लिए थे।
3. 73 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया : सकल 2014 :-
टी-20 विश्व कप 2014 में भारतीय टीम ने आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 विकेट खोकर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था। तब इस मैच में युवराज सिंह ने 60 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद कंगारू टीम केवल 86 रनों पर ही सिमट गई थी। वहीं इस मैच में कंगारू टीम के लिए सबसे ज्यादा 23 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए थे। वहीं भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4/11 के आंकड़े दर्ज किए थे। इस मैच में भारत 73 रन से जीता था।
4. 71 रन बनाम जिम्बाब्वे : साल 2022 :-
भारतीय क्रिकेट टीम की चौथी सबसे बड़ी जीत टी-20 विश्व कप 2022 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ आई थी। उस समय टीम इंडिया को 71 रनों से जीत मिली थी। तब यह मैच मेलबर्न में खेला गया था।

उस समय अपने सुपर-12 के अंतिम मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 186 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में तब केएल राहुल (51) और सूर्यकुमार (61) ने शानदार पारियां खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में जिम्बाब्वे टीम केवल 115 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। तब भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन (3/22) सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

