T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। लेकिन इस बीच हर टीम के लिए एक मुश्किल दौर भी आता है। क्यूंकि कई बार भारतीय टीम ने बड़े स्कोर बनाए हैं तो वहीं कुछ मैचों में यह टीम काफी कम स्कोर पर ही सिमट गई थी।
उस समय ये मैच न सिर्फ फैंस के लिए चौंकाने वाले रहे थे बल्कि तब भारतीय टीम की रणनीति और बल्लेबाजों की तकनीक पर भी सवाल उठे थे। आइए ऐसे में इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया द्वारा बनाए गए सबसे छोटे टीम स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. साल 2016 : 79 रन बनाम न्यूजीलैंड :-
साल 2016 के टी-20 विश्व कप का 13वां मैच भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। उस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर कुल 126 रन का छोटा सा स्कोर ही बनाया था। तब इस टीम की तरफ से कोरी एंडरसन के बल्ले से सबसे ज्यादा 34 रन आए थे।

लेकिन इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम 18.1 ओवर में केवल 79 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। तब उस मैच में कीवी स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर ने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसके चलते हुए भारतीय टीम उस मैच को 47 रनों से हार गई थी।
2. साल 2021 : 110/7 रन बनाम न्यूजीलैंड :-
साल 2021 के टी-20 विश्व कप का 28वां मुकाबला भी भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच ही खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में केवल 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना पाई थी। तब भारतीय टीम की तरफ से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए थे।

वहीं कीवी टीम की तरफ से उस मैच में ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में कीवी टीम ने 14.3 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। वहीं उस मैच में कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 49 रन की शानदार पारी खेली थी।
3. साल 2026 : 111 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका :-
साल 2026 के टी-20 विश्व कप के 43वें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया था। तब उस मैच में डेविड मिलर ने केवल 35 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली थी।

तब उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में केवल 111 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में अफ्रीकी तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। इसके चलते हुए भारतीय टीम इस मैच को 76 रन के बड़े अंतर से हार गई थी।
4. साल 2009 : 118/8 बनाम दक्षिम अफ्रीका :-
साल 2009 के टी-20 विश्व कप का 24वां मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया था। तब उस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए थे।

इसके बाद इन रनों के जवाब में तब भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 118 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम को उस मैच में 12 रन से जीत मिली थी। वहीं उस मैच में एबी डिविलियर्स ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए थे। जबकि जोहान बोथा ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

